फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Attempt to introduce new tradition in village, report on 12 people

Bareilly News: गांव में नई परंपरा डालने की कोशिश, 12 लोगों पर रिपोर्ट

Tue, 17 Sep 2024 06:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 06:38 AM IST
विज्ञापन
Attempt to introduce new tradition in village, report on 12 people
आंवला। दूसरे समुदाय द्वारा नई परंपरा की शुरूआत करने पर थाने बाहर प्रदर्शन करते मझौआ गांव के ग्र
आंवला। ईद उल मिलादुन्नवी के मौके पर गांव मझौआ में जुलूस निकालकर अराजक तत्वों ने क्षेत्र का माहौल खराब करने की कोशिश की। दूसरे पक्ष के लोगों ने नई परंपरा बताकर इसका विरोध किया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कुछ लोगाें को हिरासत में ले लिया है। हालांकि गांव में पुलिस को तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचे ग्रामीण परमानंद मौर्य, ग्राम प्रधान जमुना प्रसाद मौर्य, चरन सिंह, देश पाल, प्रेम मौर्य आदि ने पुलिस को बताया कि उनके गांव में कभी भी ईद उल मिलादुन्नवी के मौके पर जुलूस नहीं निकला है। सुबह जब वे अपने खेतों पर काम कर रहे थे, तो घर के सदस्यों ने कॉल करके बताया कि गांव में दूसरे समुदाय के लोग हाथों में झंडा लेकर नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाल रहे हैं। जुलूस का नेतृत्व कर रहे थाना वजीरगंज के हथरा गांव निवासी मौलवी मो. आफाक सहित तमाम लोगों को ग्रामीणों ने रोक दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा कर शांत करा दिया। ग्रामीणों का कहना था कि नौ साल पहले भी नई परंपरा डालने की कोशिश की गई। इसके बाद समझौता हो गया था।
विज्ञापन

इन पर हुई कार्रवाई
ग्रामीणों की तहरीर पर थाना पुलिस ने मुजम्मिल, गुड्डू, अहमद, आमिर, दिलशाद, फैसल खां, मुकीम, यामीन, फैजान, वली मोहम्मद, मौलवी मोहम्मद आफाक व एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed