फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Attempt to grab property by preparing false documents, report filed

Bareilly News: झूठे दस्तावेज तैयार कर संपत्ति हड़पने की कोशिश, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 09 Nov 2025 02:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Attempt to grab property by preparing false documents, report filed
बरेली। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में विभिन्न विभागों के अधिकारियों से सांठगांठ कर झूठे दस्तावेज तैयार किए गए और दंपती व उनके बेटे ने फर्जी दस्तावेजों के जरिये संपत्ति हड़पने का प्रयास किया। प्रेमनगर थाने में तीनों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कालीबाड़ी होली चौराहा निवासी दिलीप खंडेलवाल ने प्रेमनगर थाना प्रभारी सुरेश चंद्र गौतम को बताया कि सुरेश सिंह, उसकी पत्नी बेबी और उसके पुत्र ने दुकान पर बैठते समय उनके बनियान में फोटो ले लिए। इन फोटो का इस्तेमाल कर फर्जी शपथपत्र और नोटरी कागज बनाए। दिलीप के फर्जी हस्ताक्षर भी किए गए। बिजली निगम में फर्जी कागजों का इस्तेमाल कर कनेक्शन लिया, जबकि उन्होंने कभी अपनी संपत्ति नहीं बेची। दंपती और उनके पुत्र ने संपत्ति को अपनी पैतृक संपत्ति दर्शाया।
विज्ञापन

आरोप है कि इसके बाद से दिलीप की संपत्ति पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। नुकसान पहुंचाने की धमकी दी जा रही है। आईजीआरएस पर दिलीप ने शिकायत दर्ज कराई थी। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed