फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Attempt to drive a car over the Inspector on challan in Bareilly

Bareilly: चालान काटने पर दरोगा के ऊपर कार चढ़ाने का प्रयास, आरोपी ने थाने में आकर तानी पिस्टल, भेजा गया जेल

Sat, 19 Aug 2023 08:27 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 19 Aug 2023 08:27 PM IST
सार

सिपाही और दरोगा ने जब उसे पकड़कर चौकी में बैठाया तो उसने गाली-गलौज करते हुए दरोगा के ऊपर पिस्टल तान दी। आरोपी युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पुलिस न्यायालय पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
Attempt to drive a car over the Inspector on challan in Bareilly
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के अलीगंज में बुलेट सीज करने से नाराज युवक ने दरोगा के ऊपर कार चढ़ाने की कोशिश की। दरोगा ने साइड में कूदकर अपनी जान बचाई। सिपाही और दरोगा ने जब उसे पकड़कर चौकी में बैठाया तो उसने गाली-गलौज करते हुए दरोगा के ऊपर पिस्टल तान दी। आरोपी युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पुलिस न्यायालय पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन

 

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार की शाम को तेज आवाज करने वाली बुलेट को अलीगंज-गैनी मार्ग पर रोका गया। बाइक चालक से बाइक के कागजात मांगे गए। कोई कागज न दिखाने पर गैनी चौकी इंचार्ज रजनीश कुमार ने बाइक को सीज कर दिया। शाम करीब साढ़े आठ बजे दरोगा के फोन पर एक कॉल आई। कॉल रिसीव करने पर उसने अपना नाम साजिद पुत्र शौकत अली निवासी ग्राम किशनसिंह पुर बताया। और दरोगा से बुलेट सीज करने की बात को लेकर उल्टी सीधी-बातें करने लगा। उसने धमकाते हुए पुलिस चौकी गैनी पर आकर उन्हें देख लेने की बात कही।

विज्ञापन

 

जैसे ही दरोगा निजी बाइक से रात में करीब दस बजे अलीगंज थाने से चौकी गेट पर आकर उतरे वैसे ही साजिद ने दरोगा के ऊपर कार चढ़ाने का प्रयास किया। रजनीश कुमार ने साइड में कूदकर अपनी जान बचाई। इसके बाद कार चालक साजिद कार में बैठे हुए शीशा खोलकर बोला कि आज तुझे जिंदा नहीं छोड़ूंगा। इस दौरान चौकी पर मौजूद सिपाहियों ने उसे चौकी गेट पर ही पकड़ लिया और अंदर चौकी में ले आए। साजिद इतने पर भी नहीं रुका उसने दरोगा को गालियां देते हुए जान से मारने की नीयत से उनके ऊपर पिस्टल तान दी। यह देख सिपाहियों ने उसे काबू किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुलिस ने साजिद के पास से एक पिस्टल, पांच कारतूस, एक कार और मोबाइल बरामद किया है। आरोपी को हत्या के प्रयास तथा आर्म एक्ट के तहत न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।

 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed