फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Attempt to change the course of the river, occupation continues

Bareilly News: नदी का रुख मोड़ने की कोशिश, कब्जे का सिलसिला बरकरार

Thu, 05 Feb 2026 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Attempt to change the course of the river, occupation continues
नवाबगंज। तहसील प्रशासन की उदासीनता के कारण कब्जेदारों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। कस्बे में सरकारी तालाब और पनघैली नदी के किनारे अवैध कब्जा कर निर्माण कराया जा रहा है। नदी का रुख मोड़ने की कोशिश की जा रही है। ग्रामीणों ने मामले की शिकायत तहसीलदार से की है। मामले को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार ने हलका लेखपाल को मौके पर भेजकर जांच कर रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन

लोगों के अनुसार, कस्बे के बाइपास मार्ग पर पनघैली नदी का पुल बना है। ईध जागीर गांव के मोहल्ला प्रकाश नगर में पनघैली नदी के पुल के पास लोगों ने नदी में नींव खोदकर निर्माण कराने की तैयारी शुरू कर दी है। ग्रामीणों का आरोप है कि नदी का पटान कर उसका वजूद ही समाप्त किया जा रहा है। बीते कई दिनों से चल रहे नदी की भूमि पर कब्जा कर निर्माण शुरू करा दिया गया है, जबकि अवैध कब्जे को लेकर तहसील प्रशासन को भनक तक नहीं लग सकी है। लोग बेखौफ होकर नदी को पाटकर कब्जा करने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन

दीवार खड़ी करने के लिए नींव खोदने की तैयारी
नगर पालिका अध्यक्ष और ग्राम पंचायत ईधजागीर के ग्राम प्रधान प्रेमशंकर गंगवार ने इस संबंध में मुख्यमंत्री और अधिकारियों को शिकायतीपत्र दिया। ग्रामीणों ने राजस्व कर्मियों पर इस मामले में संलिप्तता का भी आरोप लगाया है। कब्जेदारों ने जहां हाइवे पर आने के लिए एक अवैध पुलिया का भी निर्माण करा दिया है। नदी का रुख मोड़ने के लिए दीवार खड़ी करने को नींव खोदने की तैयारी शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


--------

मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। पनघैली नदी के किनारे अवैध निर्माण की शिकायत मिली है। लेखपाल को मौके पर भेज कर जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। सरकारी भूमि पर किसी को भी अवैध कब्जा नहीं करने दिया जाएगा।
- दुष्यंत प्रताप सिंह, तहसीलदार, नवाबगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed