{"_id":"67b4e42725a4bbf6bb05615a","slug":"attempt-to-capture-widows-house-demanded-extortion-of-rs-5-crore-bareilly-news-c-4-lko1064-583902-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly: विधवा के मकान पर कब्जा करने की कोशिश, आरोपियों ने पांच करोड़ की रंगदारी मांगी, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: विधवा के मकान पर कब्जा करने की कोशिश, आरोपियों ने पांच करोड़ की रंगदारी मांगी, रिपोर्ट दर्ज
Wed, 19 Feb 2025 10:47 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 10:47 AM IST
सार
बरेली में विधवा महिला के मकान पर कब्जा करने की कोशिश की गई। पीड़िता ने तीन महिलाओं समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
आरोपी मयूर
विस्तार
बरेली में विधवा के मकान पर कब्जा करने, उसे जान से मारने की धमकी देने और पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में बारादरी थाना पुलिस ने एसपी सिटी के निर्देश पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों में एक कथित मीडियाकर्मी और तीन महिलाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
बारादरी थाने के हरूनगला निवासी शशि का कहना है कि उनके पति देवेंद्र सिंह, ससुर बाबूराम, देवर सुनील की डेढ़ वर्ष के भीतर आकस्मिक मौत हो चुकी है। परिवार में वह और उनकी विधवा सास कलावती ही हैं। पति की मौत के उन्होंने शाहजहांपुर के बंडा में अपने पति के मेडिकल स्टोर का काम संभाल लिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- UP: दो लड़की... चार लड़के, स्पा सेंटर से आ रही थी युवती की चीखने की आवाज; अंदर का नजारा देख पुलिस हैरान
विज्ञापन
हरुनगला में शशि के नाम एक मकान है। परिवार में कोई पुरुष न होने से ननद अनीता ने मकान पर कब्जा करने की योजना बना ली। अनीता की बेटी रोली की कथित मीडियाकर्मी मयूर तलवार से नजदीकी है। ननद का बेटा आकाश एकता नाम की लड़की को अपने साथ रखता है।
यह सभी गिरोह बनाकर ठगी का काम करते हैं। कथित मीडिया कर्मी मयूर तलवार के साथ मिलकर उनके मकान से काफी सामान भी गायब कर दिया। हत्या का भय और मकान कर कब्जा करने की धमकी देकर आरोपी उनसे पांच करोड़ की रंगदारी मांग रहे हैं। पुलिस ने अनीता, मयूर तलवार, रोली, आकाश और एकता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।