{"_id":"6624586e1f9ada7bad0a7604","slug":"attempt-to-attack-nida-khan-raised-suspicion-on-in-laws-bareilly-news-c-4-bly1015-385939-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: निदा खान पर हमले की कोशिश, ससुरालवालों पर शक जताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: निदा खान पर हमले की कोशिश, ससुरालवालों पर शक जताया
विज्ञापन
बरेली। आला हजरत खानदान की बहू रहीं निदा खान पर श्यामगंज पुल पर हमला करने की कोशिश की गई। निदा की गाड़ी रोकने वालों ने गनर के विरोध करने पर टक्कर मारने की कोशिश की। निदा खान ने बाइक सवार तीन लोगों के खिलाफ बारादरी थाने में तहरीर दी है।
निदा खान ने बताया कि उनका उनके पति और ससुरालवालों से विवाद चल रहा है। ससुरालवाले आला हजरत खानदान से ताल्लुक रखते हैं जिनके पूरी दुनिया में मुरीद हैं। यह लोग पहले भी उनके खिलाफ फतवे जारी कर चुके हैं। घरेलू हिंसा का मुकदमा जीत गई हूं तो इन लोगों ने न्यायालय में अपील दाखिल की है। कोर्ट के निर्णय के बाद से ससुराल वाले तरह-तरह की धमकी दे रहे हैं और मुकदमे में फैसला करने का दबाव बना रहे हैं।
शनिवार को कोर्ट में तारीख थी तो वह तारीख लेकर घर वापस जा रही थीं। श्यामगंज पुल पर बिना नंबर की बाइक पर सवार तीन लोग आए और बराबर में बाइक लगाकर धमकी देने लगे। तीनों ने गाड़ी रोकने की कोशिश भी की। गनर ने टोका तो इन लोगों ने टक्कर मारने की कोशिश की। गनर ने रोकने का प्रयास किया तो जान से मारने की धमकी देते हुए तीनों इरफान अस्पताल वाली गली में भाग गए।
विज्ञापन
- निदा खान की तहरीर पर बारादरी पुलिस जांच कर रही है। आरोप तथ्यात्मक मिले तो उसके मुताबिक आगे कार्रवाई की जाएगी। - राहुल भाटी, एसपी सिटी