फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   attempt to ATM cutting

एटीएम काटने की कोशिश

Tue, 21 Dec 2021 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
attempt to ATM cutting
एटीएम काटने के आरोप में गिरफ्तार शाहबाज।
बरेली। चौपुला पर बिहार के गैंग ने दो एटीएम लूटने की कोशिश की। पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम की बदमाशों ने कैश विंडो तोड़ दी और फिर भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम के घुस गए। मगर इसी बीच एक गार्ड को इसकी भनक लग गई तो उसने शोर मचा दिया। पुलिस ने लोगों की मदद से बिहार में थाना फतेहपुर के गांव मंझोली निवासी शाहबाज को पकड़ लिया, लेकिन उसका साथी भाग निकला। घटना की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज की गई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र में चौपुला पर किशोर बाजार में पीएनबी और एसबीआई के एटीएम पासपास लगे हैं। पीएनबी के एटीएम के गार्ड सुभाषनगर में तिलक कॉलोनी निवासी अमित कुमार ने बताया कि रविवार रात वह ड्यूटी पर थे। उसी दौरान दो युवक आम ग्राहकों की तरह एटीएम में घुसे। उन्होंने रुपये निकाले और फिर एटीएम की कैश विंडो तोड़ दी। पीएनबी के एटीएम से निकलने के बाद दोनों एसबीआई के एटीएम बूथ में घुस गए और वहां भी कैश विंडो तोड़ने की कोशिश करने लगे। इसी बीच अमित ने अपने एटीएम की कैश विंडो टूटी देखी तो शोर मचा दिया। इस पर दोनों बदमाश चौपुला की ओर भागने लगेे। अमित भी शोर मचाते हुए उनके पीछे दौड़े, तभी बिहारीपुर चौकी इंचार्ज सनी चौधरी पहुंच गए। उन्होंने लोगों की मदद से एक बदमाश को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम शाहबाज और खुद को बिहार में थाना फतेहपुर के गांव मंझोली का रहने वाला बताया। पुलिस उसके साथी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात
घटना की पुष्टि के लिए पुलिस ने एटीएम की सीसीटीवी फुटेज भी अपने कब्जे में ले ली है। इसमें दोनों बदमाश पहले एटीएम से रुपये निकालते और फिर उसकी कैश विंडो तोड़ते दिखाई दे रहे हैं। शाहबाज के कब्जे से एटीएम काटने के औजार भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंट में भी एटीएम लूटने की कर चुके हैं कोशिश
पुलिस की पूछताछ में शाहबाज ने बताया कि तीन-चार दिन पहले वह लूट के इरादे से कैंट के एटीएम में भी घुसा था। मगर इसी बीच गार्ड पहुंच गया तो वे लोग भाग निकले। हालांकि उस एटीएम में उन्होंने कोई तोड़फोड़ नहीं की थी।

इस तरह करते हैं वारदात
शाहबाज ने पुलिस को बताया कि वे लोग अलग-अलग शहरों में जाकर किराये पर कमरा लेकर वारदात करते हैं और फिर गायब हो जाते हैं। इस वजह से अब तक पुलिस की पकड़ में नहीं आए हैं। दोनों तीन-चार दिन पहले ही बरेली आए थे और बिहारीपुर में किराये पर कमरा लेकर रह रहे थे। वे रुपये निकालने के बहाने एटीएम में घुसते हैं। कुछ रुपये निकालते हैं और फिर कैश विंडो को तोड़ देते हैं। इसके बाद बाहर खड़े होकर एटीएम पर नजर रखते हैं। जब कोई व्यक्ति रुपये निकालने आता है तो उसके अकाउंट से रुपये तो कट जाते हैं लेकिन कैश विंडो टूटी होने से बाहर नहीं निकलते। उस व्यक्ति के जाने के बाद वे उसमें से रुपये निकाल लेते हैं। पुलिस उससे पूछताछ कर गैंग के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी कर रही है।
पहले भी हुईं एटीएम में घटनाएं
- जुलाई 2021 में आंवला में एटीएम लूटने की कोशिश के दौरान बदमाशों ने दरोगा प्रवीण कुमार को गोली मारकर जख्मी कर दिया था।
- अप्रैल 2021 में प्रेमनगर में पीएनबी के एटीएम में लूट करने की कोशिश के दौरान चार बदमाश गिरफ्तार हुए थे।
- जून 2020 में इज्जतनगर के नार्थ सिटी में बदमाश एटीएम काटते पकड़ गए थे, उन्होंने इंटरनेट पर एटीएम काटना सीखा था।
- सितंबर 2020 में बदमाशों ने प्र्रेमनगर में एचडीएफसी बैंक के एटीएम को कार में बांधकर उखाड़ ले जाने की कोशिश की।
- दिसंबर 2019 में सिविल लाइंस में चोरों ने बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम में चोरी की कोशिश की, कामयाब न होने पर मशीन को तोड़ दिया।
- जुलाई 2018 सीबीगंज में बदमाशों ने एसबीआई का एटीएम तोड़ने के बाद उसका एक बॉक्स भी निकाल लिया था।
- नवंबर 2013 में बीआई बाजार में आईसीआईसीआई के एटीएम काटकर 24 लाख रुपये चोरी कर लिए गए थे।
- जुलाई 2010 में शाहजहांपुर में तीन सिपाही नौ लाख रुपयों से भरा एटीएम उखाड़ ले गए थे, जो एक पुलिसकर्मी के घर से बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed