फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Attack with iron rods after entering the house, report on 36 people from both sides

Bareilly News: घर में घुसकर लोहे की राॅड से हमला, दोनों पक्षों से 36 लोगों पर रिपोर्ट

Sun, 10 Nov 2024 03:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
Attack with iron rods after entering the house, report on 36 people from both sides
आंवला।
विज्ञापन

घर में घुसकर लाठी, डंडों, धारदार हथियार व लोहे की रॉड से हमले के मामले में थाना पुलिस ने दोनों पक्षों के 36 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
रामनगर क्षेत्र के धन्नावाली गौंटिया मजरा मुतलकपुर निवासी मुकेश ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उनके खेत में लाहटा की फसल खड़ी है। तभी नेक्सू खेत में ट्रैक्टर लेकर निकला तो उनकी सारी फसल खराब हो गई। इसकी शिकायत उसके घर वालों से की तो बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे आरोपियों ने घर में घुसकर गाली-गलौज की। इसके बाद शाम चार बजे आरोपियों ने मां गंगा देवी व पत्नी की पिटाई कर दी। मामले में गांव के ही कुछ लोगों ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया।
अगले दिन शुक्रवार को आरोपी अपने साथियों के साथ घर में घुस आए। लाठी, डंडों, चाकू, लोहे की रॉड से हमला कर दिया। घर में रखा सामान तहस-नहस कर दिया और बेरहमी से घर में मौजूद लोगों की पिटाई लगा दी। शोर की आवाज सुनकर मौके पर जमा हुए ग्रामीणों को देख आरोपी चले गए। हमले में पत्नी मीना, बहन श्याम कली व एक अन्य को गंभीर चोटें आई हैं। मुकेश की पत्नी की हालत नाजुक है, जबकि माता गंगा देवी का बांया हाथ कट गया है। दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, दूसरे पक्ष की विधवा पान देई द्वारा दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया है कि शुक्रवार सुबह नौ बजे वे अपनी चारों बेटियों धर्मवती, रेखा देवी, रूबी व विनीता के साथ घर के अंदर खाना खा रही थी। तभी आरोपी वहां आ गए और गाली-गलौज के बाद लाठी-डंडों से पिटाई लगाने लगे। घटना में बेटी धर्मवती का सिर फट गया, जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

दोनों पक्षों के लोगों पर रिपोर्ट
प्रथम पक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने कुंवरपाल, राजू, महिपाल, नेत्रपाल, नेक्सू, चंद्रवीर, जगपाल, मिथलेश, भानु प्रताप, वीरा, सोमवती, पानदेई, रेखा, धनदेई व दस अज्ञात व्यक्ति, जबकि दूसरे पक्ष के रामस्वरूप, गंगादेई, मुकेश, वेदप्रकाश, सूरज, नरेश, राजेंद्र, ओमवीर व मनौना गांव निवासी अक्कू, बिटिया के अलावा जिला बदायूं थाना बिसौली के बेहटाकोडा गांव निवासी पन्ना लाल, श्यामकली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed