फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Attack with intent to kill, condition critical

Bareilly News: जान से मारने की नीयत से किया हमला, हालत गंभीर

Sat, 25 May 2024 05:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 25 May 2024 05:47 AM IST
विज्ञापन
Attack with intent to kill, condition critical
भमोरा। भाइयों के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर चल रही रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। घर में सोते युवक पर जानलेवा हमला किया गया। शुरू में लूट के दौरान हमले की बात कही जा रही थी पर बाद में मामला संपत्ति विवाद का निकला।
विज्ञापन

भमोरा निवासी पुष्कर उपाध्याय के दो पुत्र हैं। बड़ा बेटा सुमित उर्फ ऋषि उपाध्याय पिता के पास रहता है। छोटा बेटा आचार्य विकास उपाध्याय उर्फ रघुकुल अलीगंज थाना क्षेत्र के एक मंदिर में पुजारी है। दोनों भाइयों के बीच जमीन व मकान के बंटवारे को लेकर रंजिश चल रही है। आठ दिन पहले भी दोनों में मारपीट हुई थी। पुष्कर उपाध्याय ने थाने में इसकी तहरीर दी थी। पुलिस ने घटना का कोई संज्ञान नहीं लिया। रिश्तेदारों ने पंचायत भी की लेकिन कोई हल नहीं निकला।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात दो बजे जब सुमित छत पर सोया था तो कुछ लोगों ने हमला बोल दिया। पड़ोसी जुटे तो बदमाश भाग गए। छत पर जाकर देखा तो सुमित बेहोशी की हालत में पड़ा था। पुलिस ने घायल को सीएचसी भमोरा भेजा। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पिता पुष्कर की तहरीर पर छोटे बेटे विकास उपाध्याय, विकास के साले अरविंद, अजय व विजय के साथ अमित मिश्रा पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। इधर, विकास ने सफाई दी है कि उसे जानबूझकर फंसाया जा रहा है। वह घटना के वक्त अलीगंज में अपने मंदिर पर ही था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed