फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Attack on police while snatching swords in Valmiki rally

वाल्मीकि रैली में लहराई तलवारें छीनने के दौरान पुलिस पर हमला

Thu, 21 Oct 2021 02:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 02:06 AM IST
Attack on police while snatching swords in Valmiki rally
तलवारबाजी में जख्मी हुए लोग।
प्रेमनगर क्षेत्र का मामला, पुलिस ने दो लड़कों की तलवारें छीनीं

दो लोगों को किया जख्मी, शिकायत लेकर थाने पहुंचे लोग
बरेली। प्रेमनगर में वाल्मीकि सद्भावना रैली के दौरान कुछ लड़के तलवारें लेकर पहुंच गए। पुलिस ने तलवारें छीनने की कोशिश की तो वे हमलावर हो गए। जैसे-तैसे पुलिसकर्मियों ने खुद को बचाकर तलवारें छीन लीं लेकिन वहां से कुछ दूरी पर रैली में शामिल लड़कों ने दो लोगों को पीटकर जख्मी कर दिया।
बुधवार रात प्रेमनगर क्षेत्र में निकाली जा रही वाल्मीकि सद्भावना रैली में कुछ लड़के तलवारें लेकर उन्हें लहराने लगे। उन्हें समझाया गया लेकिन वे नहीं माने तो इंस्पेक्टर शितांशु शर्मा ने पुलिसकर्मियों से उन्हें छीन लेने को कहा। जैसे ही पुलिसकर्मी आगे बढ़े भीड़ तलवारें लेकर उन पर हमलावर हो गई। मगर कुछ लोग बीच बचाव में आ गए और तलवारें छीन ली गईं। मगर इससे विवाद की स्थिति बन गई, पुलिस ने जैसे-तैसे माहौल शांत कराकर शोभायात्रा आगे बढ़ाई।

घटना का वीडियो वायरल
शोभायात्रा में तलवारें लहराने और विवाद का मामला पुलिस छिपाती रही। मगर इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद इंस्पेक्टर प्रेमनगर शितांशु शर्मा ने बताया कि दो लड़कों से तलवारें छीन ली गई हैं।
विज्ञापन

दो लोगों को डंडों से पीटकर किया जख्मी
चमेली की बगिया के पास खाना खाकर घर के बाहर टहल रहे बुजुर्ग इसरार हुसैन को पीटकर तीन-चार लड़कों ने गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। वहीं, शराब की दुकान के पास मौजूद छत्रपाल को भी मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। बताया जाता है कि ये लड़के भी शोभायात्रा से ही आए थे। उन दोनों ने थाना प्रेमनगर में तहरीर दी है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed