फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ATS found new Facebook account of Inamul

एटीएस ने ढूंढा इनामुल का नया फेसबुक एकाउंट

Thu, 25 Jun 2020 02:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 02:08 AM IST
विज्ञापन
ATS found new Facebook account of Inamul
इनामुल हक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

शरीयत या शहादत की बुनियाद तैयार कर रहा था इनामुल
विज्ञापन

कई और जेहादियों के बारे में मिली अहम जानकारी, गिरफ्तारी करने की तैयारी में एटीएस

बरेली। अंसार गजवा तुल हिंद के अपने आकाओं के इशारे पर बरेली का इनामुल ‘शरीयत या शहादत’ जैसे खतरनाक मिशन पर काम कर रहा था। एटीएस को प्रमाण मिले हैं कि वह लगातार मुस्लिम युवाओं में अपने संपर्क बढ़ाकर उन्हें कट्टर बनाने के लिए जम्मू-कश्मीर और पाकिस्तान में बैठकर चलाए जा रहे व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल करा रहा था। एटीएस के सूत्रों का दावा है कि इनामुल से पूछताछ में मिली जानकारियां उम्मीद से ज्यादा चौंकाने वाली हैं। तमाम ऐसे लोगों का पता लग रहा है जो उसके साथ राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शरीक थे। जल्द ही बड़े पैमाने पर और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
जेहादी इनामुल एटीएस की पकड़ में आने से पहले अपने कई फेसबुक एकाउंट डिलीट कर चुका था लेकिन अब एटीएस ने उसका एक ऐसा फेसबुक एकाउंट ढूंढ निकाला है जिस पर वह दो महीने पहले तक सक्रिय था। इसी एकाउंट से पता लगा है कि इनामुल कश्मीर के युवाओं के साथ मूसा के मिशन ‘शरीयत या शहादत’ को आगे बढ़ा रहा था। इस एकाउंट पर इनामुल ने ‘शरीयत या शहादत’ नारे का वॉलपेपर भी लगा रखा है। दरअसल यह नारा अंसार गजवतुल हिंद के मारे गए चीफ जाकिर मूसा का था। दरअसल मूसा कश्मीर के अलगाववादी नेताओं से मनमुटाव के बाद हिजबुल मुजाहिदीन छोड़कर अलकायदा से जुड़ा था जिसके बाद उसे अंसार गजवतुल हिंद का चीफ बना दिया गया था। मूसा ने ‘शरीयत या शहादत’ मुहिम शुरू कर कश्मीर के तमाम युवाओं को इससे जोड़ा। एटीएस इनामुल के इस फेसबुक एकाउंट से जुड़े संदिग्ध लोगों को ट्रेस करने में जुटी है।
विज्ञापन

इनामुल के साथ सोशल मीडिया पर आतंक की बुनियाद तैयार कर रही थी जेहादियों की टोली

इनामुल के कई फेसबुक अकाउंट ब्लॉक होने के बाद एटीएस को अब मोहम्मद इनामुल हक नाम से एक और फेसबुक एकाउंट मिला है जिसमें उसके साथ बरेली और आसपास के जिलों के अलावा कई राज्यों के लोग जुडे़ थे। इस सक्रिय फेसबुक एकाउंट के जरिये एटीएस ने कई और संदिग्धों के नाम ढूंढ निकाले हैं। इनामुल के इस एकाउंट से दिल्ली का यासिर खान भी जुड़ा है जिसने जर्मनी में अखबार के संपादक पर हमला करने वाले अब्दुल रहमान चीमा को शहीद बताया है। साथ ही दिल्ली के शाहीन बाग में सीएए के खिलाफ किए गए प्रदर्शन के कई वीडियो लाइव चलाकर सरकार के खिलाफ लोगों को भड़काने की कोशिश की है। कोलकाता का एहतशाम उल हक, कानपुर का जाकिर खान और अनंतनाग से फैजू भी इनामुल के इस एकाउंट से जुड़े हैं। तीनों लोग सोशल साइट्स पर सरकार के खिलाफ जहर घोल रहे थे। फैजू की आईडी के कवर पेज पर मूसा का नाम लिखा है। एटीएस इन सभी संदिग्धों की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुरादाबाद से पकड़ा गया अब्दुल हन्नान आईएसआईएस का मुरीद

एटीएस मंगलवार को मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा शरीफ नगर से पकड़े गए अब्दुल हन्नान को भी लखनऊ ले गई है। 10वीं पास हन्नान भी इनामुल के संपर्क में था जिसके पिता की गांव में परचून की दुकान है। परिवार प्लास्टिक चारपाई बुनने वाली रस्सी बनाकर बेचता है। 22 साल का हन्नान हर वक्त मोबाइल पर सक्रिय रहता था। हन्नान के मोबाइल से एटीएस को आईएसआईएस के कई ऐसे वीडियो मिले हैं जो उसकी कट्टरपंथी सोच को प्रदर्शित करते हैं। इन वीडियो में लोगों का गला काटकर या दूसरे निर्मम तरीकों से हत्या करने के दृश्य हैं। हन्नान भी कई ऐसे विदेशी व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ा है जिनके एडमिन पाकिस्तानी हैं। एटीएस लखनऊ में इनामुल, हन्नान और जम्मू से लाए गए वानी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed