फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ATM card tickets soon

जल्दी ही एटीएम कार्ड से मिलेगी टिकट

Wed, 15 Mar 2017 01:12 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Wed, 15 Mar 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
ATM card tickets soon
डेमो - फोटो : demo pic
यूपी रोडवेज की बसों में अप्रैल से कैशलेस टिकट की तैयारी की जा रही है। पहले फेज में  इन 1800 मशीनों से एटीएम और क्रेडिट कार्ड से टिकट बनाने का ट्रायल होगा। ट्रायल में सफलता मिलने के बाद प्रदेश के सभी डिपो में एटीएम से टिकट बनाने वाली मशीनें भेज दी जाएगी और कैशलेस सिस्टम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

रोडवेज की बसों में अब तक रोडवेज की ओर से जारी आईसीआईसी बैंक के कार्ड से कैशलेस टिकट दी जा रहीं हैं। यह कार्ड हरेक यात्री के पास नहीं होेता है, जबकि क्रेडिट और डेबिट कार्ड अधिकांश यात्रियों पर होता है, इसीलिए स्वाप मशीन से टिकट जारी करने का सिस्टम रोडवेज की टिकट मशीनों में लगाया गया है। यह सिस्टम कितना सफल होगा, इसका ट्रायल लखनऊ से शुरू हुआ है। लखनऊ से बरेली होकर दिल्ली, इलाहाबाद, कानपुर, अलीगढ़ और अन्य शहरों की ओर जाने वाली 1800 बसों में कैशलेस टिकट दी जाएंगी। इसके लिए यात्रियों को कुछ छूट का आफर भी हो सकता है। कितनी छूट होगी, इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है। इस सिस्टम के लिए बेहतर नेट कनेक्टिविटी वाले रूट लिए गए हैं, क्योंकि बिना नेट कनेक्टिविटी के यह सिस्टम सफल नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed