{"_id":"66ef757d39f22d23a9094717","slug":"atiqs-special-henchman-imran-surrenders-in-bareilly-bareilly-news-c-4-bly1015-486571-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अतीक के खास गुर्गे इमरान ने किया बरेली में सरेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अतीक के खास गुर्गे इमरान ने किया बरेली में सरेंडर
विज्ञापन
प्रयागराज व अन्य संस्करणों को भी उपयोगी, अशरफ से जेल में अवैध मुलाकात मामले में बढ़ा था विवेचना में नाम
बरेली। माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ के खास गुर्गे प्रयागराज निवासी इमरान ने बरेली की अदालत में सरेंडर कर दिया। इसके बाद उसे जेल भेज दिया।
बरेली जिला जेल में बंद रहे माफिया अतीक के भाई अशरफ को उसके साले सद्दाम और उसके गुर्गे लल्ला गद्दी आदि ने जेल में अवैध तरीके से सहूलियत दी थी और शूटरों से उसकी मुलाकात कराई थी। उमेश पाल हत्याकांड के बाद मामला उजागर हुआ तो बिथरी चैनपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमे की विवेचना में कंजा सराय प्रयागराज निवासी इमरान पुत्र गुलफाम को भी आरोपी बनाया गया था। तभी से इमरान वांछित चल रहा था। इमरान ने एंटी करप्शन कोर्ट में सरेंडर किया। न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया है। इमरान अतीक अहमद का खास गुर्गा था और उसने अतीक अहमद के इशारे पर लखनऊ के रियल स्टेट कारोबारी का अपहरण किया था। इमरान के पास से ही कारोबारी की गाड़ी बरामद की गई थी। ब्यूरो