Atiq Ashraf Murder: अशरफ ने 28 मार्च को ही जता दी थी हत्या की आशंका, बोला था- दो सप्ताह बाद निपटा दिया जाऊंगा
Atiq Ashraf Murder news: प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अशरफ करीब ढाई साल से बरेली जेल में बंद था। उसे उमेश पाल हत्याकांड में बी वारंट पर प्रयागराज ले जाया गया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यह भी पढ़ें- Atiq Killed: अखिलेश बोले- ये अपराध की पराकाष्ठा, ओवैसी ने कहा- एनकाउंटर का जश्न मनाने वाले हत्या के जिम्मेदार
28 मार्च को प्रयागराज में पेशी के बाद अशरफ को बरेली लाया गया था। वहां जेल गेट पर उसने पत्रकारों से कहा था कि एक बड़े अधिकारी ने उसे धमकी दी है कि दो सप्ताह बाद जेल से निकालकर निपटा दिए जाओगे। पत्रकारों ने जब अधिकारी का नाम पूछा तो अशरफ का जवाब था कि वह फिलहाल अफसर का नाम नहीं बताएगा पर उसके साथ कोई घटना होगी तो अफसर का नाम लिखा बंद लिफाफा सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश व सीएम के पास पहुंच जाएगा।
28 मार्च को अशरफ ने यह कहा था
12 अप्रैल को इशारे में जताया था खतरा
12 अप्रैल को जब अशरफ को दोबारा बरेली से प्रयागराज ले जाया जा रहा था तो पुलिस ने मीडिया से उसे बात नहीं करने दी। इस बीच अशरफ ने दो अंगुलियां उठाकर पत्रकारों से कहा कि दो सप्ताह हो चुके हैं, मतलब कि उसने फिर उसी बात का अंदेशा जताया था कि उसे खतरा है।
संबंधित खबर- प्रयागराज से बड़ी खबर : अतीक और अशरफ की गोली मारकर हत्या, मेडिकल कॉलेज के पास हुई वारदात
पिछले दिनों जब उसकी बहन आयशा बरेली आई तो उसने कहा कि यूपी एसटीएफ के एक बड़े अधिकारी ने उसके भाई पूर्व विधायक अशरफ को निपटाने की चेतावनी दी है। हालांकि आयशा ने भी अधिकारी का नाम नहीं बताया था। उसके बाद आयशा और अशरफ की पत्नी जैनब को भी आरोपी बना दिया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.