फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Big news from Prayagraj: Atiq and Ashraf shot dead, incident happened near Medical College

प्रयागराज से बड़ी खबर : माफिया अतीक और अशरफ की गोली मारकर हत्या, कॉल्विन अस्पताल के पास हुई वारदात

Sat, 15 Apr 2023 11:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 15 Apr 2023 11:27 PM IST
सार

माफिया अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोनों को पांच दिनों की रिमांड पर लाया गया था। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही थी। इसी बीच मेडिकल कॉलेज के पास दोनों की हत्या कर दी गई। दोनों के शवों के पास पिस्टल पड़ी हुई है।

Big news from Prayagraj: Atiq and Ashraf shot dead, incident happened near Medical College
Prayagraj News : अतीक और अशरफ। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पुलिस कस्टडी में स्वास्थ्य जांच के लिए शनिवार देर राहत कॉल्विन अस्पताल ले जाते समय माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की मेडिकल कॉलेज के पास मीडिया कर्मी बनकर आए बाइस सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना पर पुलिस के साथ-साथ प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। खबर लिखे जाने तक मौके पर भारी फोर्स के साथ-साथ कई वरिष्ठ अफसर पहुंच गए थे।



गोलीबारी में एक सिपाही भी घायल होने की सूचना है।उमेश पाल हत्याकांड में माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ चार दिन की पुलिस कस्टडी में थे। शनिवार को तीसरे दिन धूमनगंज थाने के लॉकअप में बंद अतीक व अशरफ से एटीएस ने हथियार तस्करी की बाबत पूछताछ की थी। रात लगभग साढ़े दस बजे जब दोनों को रूटीन मेडिकल चेकअप के लिए कॉल्विन अस्पताल ले जाया जा रहा था। तभी मीडियाकर्मी बनकर दो बदमाश बाइक से आए और ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी।


यह भी पढ़ें- Atiq Ahmed Murder: उमेश पाल की हत्या से असद के एनकाउंटर और अतीक-अशरफ की हत्या तक, अब तक क्या-क्या हुआ?
विज्ञापन


गोलियां लगने से अतीक व अशरफ लहूलुहान होकर गिर पड़े। दोनों को आनन-फानन स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से दो पिस्टल व छह खोखे मिले हैं। घटना की सूचना पर सभी थानों की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया। गौरतलब है कि उमेश पाल अपहरण कांड में एमपीएमएलए अदालत ने अतीक को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अतीक अहमद पर सौ से अधिक मुकदमे चल रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Atiq Killed: अखिलेश बोले- ये अपराध की पराकाष्ठा, ओवैसी ने कहा- एनकाउंटर का जश्न मनाने वाले हत्या के जिम्मेदार

Big news from Prayagraj: Atiq and Ashraf shot dead, incident happened near Medical College
Prayagraj News : अतीक और अशफर के शव। - फोटो : अमर उजाला।
अतीक अहमद पर 101 मुकदमे दर्ज थे जबकि 65 से अधिक मुकदमे दर्ज थे। मौके से दो पिस्टल और छह खोखे बरामद किए गए हैं। दोनों को कॉल्विन अस्पताल ले जाया गया था। इसी दौरान घटना को अंजाम दिया गया। दोनों के सिर में गोली मारी गई और मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। शवों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है। 

यह भी पढ़ें- Atiq Ahmed: 21 साल पुरानी वह कहानी, जिससे शुरू हुई थी दुश्मनी, पहले उमेश पाल की जान गई, अब अतीक की हत्या
 

बाइक सवार मीडिया कर्मी बनकर आए तीन युवक और गोली मारकर भाग निकले
बताया जा रहा है एक बाइक पर सवार होकर तीन मीडिया कर्मी मौके पर पहुंचे और गोली मारकर भाग निकले। दोनों की मौके पर मौत हो गई। बाइक सवारों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। घटना को अंजाम देकर भाग निकले। वारदात में एक सिपाही भी घायल हो गया है। 

घटना से पूरे शहर में कोहराम मच गया है। दोनो को मेडिकल चेकअप के लिए कॉल्विन ले जाया गया था। इसी दौरान वारदात हुई।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed