{"_id":"6a0a0141a8a4765ad80d99bc","slug":"athletes-won-161-medals-at-the-taekwondo-grand-prix-2026-bareilly-news-c-4-bly1053-886289-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ताइक्वांडो ग्रैंड प्रिक्स 2026 में खिलाड़ियों ने जीते 161 पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ताइक्वांडो ग्रैंड प्रिक्स 2026 में खिलाड़ियों ने जीते 161 पदक
Sun, 17 May 2026 11:26 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 17 May 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
बरेली। सेक्रेड हार्ट्स किड्यूकेशन-2 की ओर से आयोजित दो दिवसीय ग्रैंड प्रिक्स ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 का समापन रविवार को हुआ। प्रतियोगिता के दूसरे और अंतिम दिन खिलाड़ियों ने क्योरुगी मुकाबलों में अपने उत्कृष्ट कौशल, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया।
दो दिवसीय महाकुंभ में खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाते हुए कुल 161 पदक अपने नाम किए। इनमें 56 स्वर्ण, 48 रजत और 57 कांस्य पदक शामिल रहे। इनमें 56 स्वर्ण, 48 रजत और 57 कांस्य पदक शामिल रहे। कड़े मुकाबलों के बाद मेजबान सेक्रेड हार्ट्स किड्यूकेशन-2 ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर समग्र चैंपियनशिप (ओवरऑल ट्रॉफी) का खिताब अपने नाम कर लिया। जिंगल बेल्स स्कूल दूसरे और सेक्रेड हार्ट्स किड्यूकेशन-1 तीसरे स्थान पर रहा।
सब जूनियर बॉयज में किड्यूकेशन-2 के दिव्यांश सिंह, फरजान, प्रभात, अक्षत पाठक, क्षितिज के साथ ही हार्टमन कॉलेज के अजय अपूर्व और बेदी स्कूल के आराध्य ने स्वर्ण पदक जीता। किड्यूकेशन-2 के अर्णव सक्सेना, वेदांश पाठक, श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल के रूद्र प्रताप सिंह, हार्टमन के आरुष खान और जीके सिटी स्कूल के रजत ने रजत पदक हासिल किया। किड्यूकेशन-1 के अक्षत सैनी, शिव शेखर, जिंगल बेल्स के अफजल, तुषांत और द गुरु स्कूल के वंश मिश्रा ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन
कैडेट गर्ल्स श्रेणी में जिंगल बेल्स की आराध्या और द गुरु स्कूल की श्रेया ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। अल्मा मातेर की सांविका, जिंगल बेल्स की अनन्या सक्सेना और जीके सिटी की राशि चिकारा ने रजत पदक जीता। अल्मा मातेर की ध्वनि शंखधर, आरोही, बासुबरल स्कूल की सिया पटेल और बेदी स्कूल की निष्ठा ने कांस्य पदक नाम किया।
प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए कोच, रेफरी और स्वयंसेवकों को सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य आशा कंडपाल ने सभी प्रतिभागी टीमों, दर्शकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।