Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Athletes are gathering resources by doing labour work and running fast on their own built tracks

Bareilly News: मजदूरी कर जुटा रहे संसाधन, खुद के बनाए ट्रैक पर फर्राटा भर रहे एथलीट

Thu, 29 Aug 2024 07:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 29 Aug 2024 07:08 AM IST
विज्ञापन
Athletes are gathering resources by doing labour work and running fast on their own built tracks
बरेली। प्रतिभाएं संसाधनों की मोहताज नहीं होतीं। इरादे पक्के और सोच सकारात्मक हो तो संसाधनों की कमी के बावजूद आप कामयाबी के शिखर तक पहुंच सकते हैं। रिठौरा में जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव और स्टेडियम के पूर्व कोच साहिबे आलम के नेतृत्व में प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ी इसे चरितार्थ भी कर रहे हैं। गरीब परिवारों से आने वाले यह खिलाड़ी जरूरी संसाधन जुटाने के लिए खेतों में मजदूरी तक करते हैं। फसलों की रोपाई व कटाई से मिलने वाले रुपयों से ही जूते, किट, डाइट सहित खेल से जुड़ीं अन्य जरूरतों को पूरा करते हैं।
विज्ञापन

साहिबे आलम के पास इस समय करीब 40 खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं। इनमें अधिकतर ऐसे हैं जो दूसरे जिलों, दूरदराज के गांवो से आते हैं। इन्होंने आदेश नगर में आम के बाग के चारों तरफ ट्रैक भी अपने आप ही बनाया है। बीते दिनों इन खिलाड़ियों ने 700 रुपये प्रति बीघा के हिसाब से खेतों में धान की रोपाई की। वर्तमान में सभी धान की फसल से खरपतवार निकालने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

इससे पहले इन्होंने गेहूं की कटाई की थी। खिलाड़ी यह काम करीब सात सालों से कर रहे हैं। सचिव साहिबे आलम भी खिलाड़ियों के साथ रहकर उनका साथ दे रहे हैं। मोईनुद्दीन, अंकित, फहीमुद्दीन, राजकुमार गुप्ता, निजाम, पुष्पेंद्र, आबिद खान, फुरकान, अमन चक्रवर्ती, साहिलउद्दीन, मोहित, सना, किरण, पूजा, मिराज अल्तमश आदि खिलाड़ी मजदूरी करके संसाधन जुटाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


80 बीघा में लगा चुके हैं धान
एथलेटिक्स के खिलाड़ी राजकुमार ने बताया कि रिठौरा के आस-पास के गांव दोहरिया जागिर, लालपुर, मुल्लापुर में उन्होंने इस बार 80 बीघा में धान की रोपाई की। इसे 100 बीघा के पार ले जाना लक्ष्य है। पुष्पेंद्र ने बताया कि मजदूरी से मिले रुपयों से जो मदद मिलती है उससे परिवार को मदद मिलती है।मोईनुद्दीन ने बताया कि पिछले साल उन्होंने 40 किलो प्रति बीघा के हिसाब से गेहूं की कटाई की थी। एथलेटिक्स के सभी खिलाड़ी मिलकर लगभग 80 से 100 बीघा गेहूं की कटाई कर देते हैं। इस गेहूं को बेचकर जो रुपये मिलते हैं, उन्हें बराबर-बराबर बांट लेते हैं।
------
ईरान में शहर का नाम रोशन करेंगी रिदम
फोटो

बरेली। शहर की बेटी रिदम शर्मा ईरान में होने बाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर शहर का नाम रोशन करेंगी। मध्यवर्गी परिवार से आने वाली रिदम बचपन से ही बोलने-सुनने में असमर्थ हैं। 12 वर्ष की आयु से ही उन्होंने ट्रैक पर दौड़ना शुरू कर दिया। पिछले चार वर्षों में उन्होंने कई पुरस्कार जीते। 16 वर्ष की आयु में ही अब वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईरान में होने वाली प्रतियोगिता में शामिल होंगी। मां बताती हैं कि बेटी को इस मुकाम तक पहुंचाने में सबसे बड़ा योगदान रेलवे स्टेडियम के एथलेटिक्स कोच अजय शर्मा का है। अजय ने शुरू से ही रिदम को अंतरराष्ट्रीय स्तर की तैयारी के लिए प्रेरित किया और इस मुकाम तक पहुंचाने में हर संभव सहयोग किया। संवाद

नौ साल की उम्र में राष्ट्रीय स्तर पर जीता पदक

फोटो

बरेली। नौ साल की उम्र में ही शहर की रेविका ने वह काम कर दिखाया है जो कई खिलाड़ी सालों मेहनत के बाद भी नहीं कर पाते है। ताइक्वांडो सब जूनियर वर्ग से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक वह पदक बटोर चुकी हैं। अब उनका सपना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करना चाहती है। पिता रविंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि छह साल की उम्र में उन्होंने शौकिया तौर पर बेटी को ताइक्वांडो सिखाना शुरू किया। बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए प्रशिक्षण दिलाना शुरू कराया। जिला स्तर पर रजत पदक जीतने के साथ रेविका मंडल स्तर पर दो स्वर्ण व एक रजत और प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर रजत पदक जीत चुकी हैं। रेविका का सपना है कि अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में वह देश का प्रतिनिधित्व कर पदक हासिल करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed