फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ataur demanded cancellation of the auction of the sugar mill.

Bareilly News: अताउर ने चीनी मिल की नीलामी रद्द करने की उठाई मांग

Thu, 04 Jun 2026 12:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 04 Jun 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Ataur demanded cancellation of the auction of the sugar mill.
बहेड़ी। केसर चीनी मिल की जमीन की नीलामी पर सपा विधायक ने चुप्पी तोड़ी है। सपा विधायक एवं पूर्व मंत्री अताउर्रहमान ने बुधवार को बहेड़ी स्थित सपा कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में नीलामी प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए भाजपा नेताओं पर मिलीभगत का आरोप लगाया। कहा कि चीनी मिल की बहुमूल्य जमीन और संपत्तियों की नीलामी बाजार मूल्य से काफी कम कीमत पर की गई है, जिससे क्षेत्र के किसानों और आम जनता के हित प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन

विधायक ने पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि शासन को नीलामी प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि नीलामी में कुछ ऐसे भाजपा नेता शामिल थे जो बहेड़ी से विधानसभा टिकट की दावेदारी कर रहे हैं। उनका कहना था कि यह नीलामी एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा प्रतीत होती है। उन्होंने कहा कि आमतौर पर नीलामी में व्यापारी और कारोबारी भाग लेते हैं, लेकिन यहां भाजपा के जनप्रतिनिधि बोली प्रक्रिया में मौजूद दिखाई दिए। विधायक ने सवाल उठाया कि जिस व्यक्ति ने बोली लगाई है, उसकी भूमिका और पहचान भी स्पष्ट होनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि भाजपा के जनप्रतिनिधि इस नीलामी को सही ठहराते हैं तो उन्हें सार्वजनिक रूप से जवाब देना चाहिए। यदि वे जवाब नहीं देते हैं तो क्षेत्र की जनता और किसान यह मानने को मजबूर होंगे कि पूरे मामले में कई लोग मिले हुए हैं। सपा विधायक ने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा के लिए वह विधानसभा में भी आवाज उठा चुके हैं। उन्होंने आशंका जताई कि यदि यही स्थिति बनी रही तो भविष्य में फैक्ट्री के अन्य हिस्सों की नीलामी की नौबत भी आ सकती है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का किसान पहले से ही परेशान है और उसके हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि जनता ऐसे मामलों को भूलेगी नहीं और किसानों के हितों से समझौता करने वालों को माफ नहीं करेगी। प्रेस वार्ता में चौ. बिजेंद्र सिंह, नासिर रजा, चौधरी अनीत पाल, सरदार इकबाल सिंह चीमा, अखलाक अहमद, तस्लीम अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed