फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Atal Residential School entrance exam held

Bareilly News: अटल आवासीय विद्यालय की हुई प्रवेश परीक्षा

Mon, 09 Mar 2026 03:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 09 Mar 2026 03:30 AM IST
विज्ञापन
Atal Residential School entrance exam held
बरेली। मनोहर भूषण इंटर कॉलेज में अटल आवासीय विद्यालय की कक्षा छह और नौ में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन रविवार को किया गया। परीक्षा केंद्र पर सुबह 10 बजे से ही छात्र-छात्राओं का प्रवेश शुरू हो गया था, जिसके बाद कक्षा छह के लिए दोपहर एक बजे तक और कक्षा नौ के लिए दोपहर 1:30 बजे तक परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में कुल 15 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

कक्षा छह के लिए पंजीकृत कुल 265 विद्यार्थियों में से 259 परीक्षा में शामिल हुए, जबकि केवल छह अनुपस्थित रहे। वहीं कक्षा नौ के लिए 210 पंजीकृत छात्र-छात्राओं में से 201 ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और नौ गैरहाजिर रहे। मंडल के आंकड़ों की बात की जाए, तो कक्षा छह के लिए कुल 777 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 749 उपस्थित रहे और कक्षा नौ के लिए 589 में से 563 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। अटल आवासीय विद्यालय में कक्षा छह के लिए 160 सीटें और कक्षा नौ के लिए 67 सीटें निर्धारित हैं, जिन पर मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। इस परीक्षा का परिणाम 18 मार्च को आएगा। परीक्षा का आयोजन स्टेटिक मजिस्ट्रेट व एसडीएम नवाबगंज निधि शुक्ला और केंद्र व्यवस्थापक डॉ. मनोज कुमार के कुशल नेतृत्व में हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed