फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   At midnight the bullies broke the house by driving a JCB.

Bareilly News: आधी रात दबंगों ने जेसीबी चलाकर मकान को तोड़ा

Fri, 07 Feb 2025 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
At midnight the bullies broke the house by driving a JCB.
बहेड़ी। दबंगों द्वारा तोड़ा गया महिला का मकान
बहेड़ी। नैनीताल रोड फोरलेन हाईवे के किनारे बने बेशकीमती मकान पर कब्जा करने की नीयत से दबंगों ने दो जेसीबी मशीन चलवा कर मकान को तोड़ दिया। मकान में सो रहे लोगों को हटाए बिना इस वारदात को अंजाम दिया गया। विरोध होने पर हथियारों व लाठी डंडों से लैस लोगों ने जमकर दहशत फैलाई, और पथराव भी कर दिया। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने 12 लोगों को नामजद व 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के चलते कस्बे का माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला शिकोही नगर निवासी अफरोज बेगम ने पुलिस को बताया कि उसका एक बेशकीमती मकान हाईवे के किनारे बना हुआ है। इस मकान को वर्षों पहले खरीदा गया था। मकान पर हरीश चंद्रपाल अवैध रूप से कब्जा करना चाहता है। बृहस्पतिवार की सुबह 6:30 बजे हरिश्चंद्र पाल अपने साथ 30 से अधिक लोगों को लेकर उसके मकान पर पहुंचा। उस वक्त घर के सभी लोग मकान में सो रहे थे।
विज्ञापन

दो जेसीबी मशीन लगाकर मकान को काफी हद तक क्षतिग्रस्त कर दिया। मकान में सो रहे चार लोग घायल हो गए। उसके परिवार के लोगों ने जब विरोध किया तो आरोपी के साथ आए लोगों ने पथराव करना शुरू कर दिया। दबंग के साथ आए लोग अवैध असलहों, लाठी-डंडों से लैस थे। घटना की सूचना मिलती ही सीओ अरुण कुमार सिंह, इंस्पेक्टर संजय तोमर दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। मौके की वीडियो ग्राफी कराई और घायल हाजी सईद अहमद, नसीम अहमद, शिफा व अफरोज बेगम को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पीड़िता ने आरोप लगाया है कि पिछले वर्ष आठ नवंबर को भी मकान पर कब्जे करने की नीयत से तोड़फोड़ की गई थी। अफरोज बेगम की तहरीर पर पुलिस ने मुख्य आरोपी हरिश्चंद्र पाल निवासी ग्राम शरीफ नगर हाल निवासी आर्य नगर, सुरेंद्र कुमार, टीकम सिंह, मनोज शर्मा, टीकम भाटी, मोहन सिंह, मोहम्मद आरिफ, अक्षय मंगलम, मंजूर अहमद, शारिक, आफताब, जावेद के अलावा 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने कई संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया है।

--
यह जमीन उनके पिताजी के नाम अभिलेखों में दर्ज : हरिश्चंद्र पाल
दूसरी ओर हरिश्चंद्र पाल का कहना है कि यह जमीन उनके पिताजी के नाम अभिलेखों में दर्ज है। अफरोज बेगम व उनके पुत्रों ने अवैध रूप से उनकी जमीन पर कब्जा कर निर्माण कार्य जारी कर रखा है, जबकि न्यायालय से उन्हें निर्माण करने के आदेश मिले थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed