फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Assurance to make pending payments to assistant teachers by March 31

Bareilly News: सहायक अध्यापकों के लंबित भुगतान 31 मार्च तक करने का आश्वासन

Tue, 24 Mar 2026 02:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 24 Mar 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Assurance to make pending payments to assistant teachers by March 31
बरेली। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और लेखा अधिकारी से लंबित समस्याओं के संबंध में चर्चा की। अधिकारियों ने समस्याओं का जल्द निस्तारण करने का आश्वासन दिया। लंबित भुगतान को 31 मार्च तक करने का आश्वासन मिला है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष शिव स्वरूप शर्मा के नेतृत्व में मंडलीय मंत्री मुकेश सिंह चौहान ने लेखा अधिकारी से मुलाकात की। उन्होंने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के सहायक अध्यापकों के चयन व प्रोन्नत वेतनमान, लंबित वेतन, बोनस आदि के भुगतान की स्थिति जानी। लेखा अधिकारी ने बजट की उपलब्धता के आधार पर चालू वित्तीय वर्ष की समाप्ति 31 मार्च तक सभी देयकों को भुगतान करने के लिए आश्वस्त किया।
विज्ञापन

इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने बीएसए से शिक्षकों के सेवानिवृत्ति विकल्प, अवरुद्ध वेतन की बहाली और महिला शिक्षकों के लिए बाल्य देखभाल अवकाश की स्वीकृति आदि पर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल के मुताबिक, बीएसए ने शिक्षकों की सभी समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एसआईआर का काम लगभग पूरा हो गया है। परीक्षाएं समाप्त होने के बाद अब सीसीएल की स्वीकृति की प्रक्रिया शुरू की जा सकेगी। इस दौरान जिला मंत्री रोहित सिंह, जिला उपाध्यक्ष हरीश बाबू गंगवार, जिला मीडिया प्रभारी संजय कुमार शर्मा, संजीव सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed