फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Assistant manager of District Industries Center arrested for taking bribe in Bareilly

Bareilly: जिला उद्योग केंद्र का सहायक प्रबंधक रिश्वत लेते गिरफ्तार, महिला से मांगी थी घूस

Wed, 07 Feb 2024 09:44 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 07 Feb 2024 09:44 PM IST
सार

बरेली जिला उद्योग केंद्र का सहायक प्रबंधक रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए, पांच लाख रुपये की लोन फाइल स्वीकृत कराने के नाम पर महिला से रिश्वत मांगी गई थी।

विज्ञापन
Assistant manager of District Industries Center arrested for taking bribe in Bareilly
सहायक प्रबंधक रिश्वत लेते गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला उद्योग केंद्र का सहायक प्रबंधक कौशल श्रीवास्तव पांच लाख रुपये का लोन दिलाने के बदले पांच हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया गया। एंटी करप्शन की टीम उसे कोतवाली लाई। वहां उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में मामला दर्ज करा दिया गया।

विज्ञापन


गुलाबराय इंटर कॉलेज के पीछे मोहल्ला सुर्खा निवासी रितु सक्सेना ने इस मामले में पुलिस लाइन गेट स्थित एंटी करप्शन के दफ्तर में शिकायत की थी। उन्होंने टीम को बताया था कि उनका जिला उद्योग कार्यालय से पांच लाख रुपये का ऋण स्वीकृत हुआ। इसकी पहली किश्त जारी हो गई है। इसमें 25 प्रतिशत के हिसाब से सब्सिडी दिलाने के बदले जिला उद्योग केंद्र के सहायक प्रबंधक कौशल श्रीवास्तव ने उनसे पांच हजार रुपये की मांग की। ऐसा न होने पर सब्सिडी न मिल पाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


एंटी करप्शन सीओ यशपाल के नेतृत्व में टीम अलर्ट हो गई। ट्रैप टीम के प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सान्याल ने बुधवार दोपहर बाद जिला उद्योग केंद्र जाकर कौशल श्रीवास्तव को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। टीम कौशल को लेकर कोतवाली पहुंची। यहां उससे काफी देर पूछताछ की गई। आरोपी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। बृहस्पतिवार को उसे जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed