{"_id":"63d43e18e938a649ce5e13df","slug":"assets-worth-more-than-36-crores-of-gangster-accused-seized-bareilly-news-bly511364884-2023-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: गैंगस्टर के आरोपियों पर बड़ी कार्रवाई, 36 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: गैंगस्टर के आरोपियों पर बड़ी कार्रवाई, 36 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त
Sat, 28 Jan 2023 09:37 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाल ब्यूरो, बरेली
अमर उजाल ब्यूरो, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jan 2023 09:37 AM IST
सार
गैंगस्टर के आरोपियों के साथ स्मैक तस्करों व गोकशी के आरोपियों को भी नहीं बख्शा गया है। एसएसपी की रिपोर्ट पर आरोपियों की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
एसएसपी अखिलेश चौरसिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में गैंगस्टर के आरोपियों की 36.15 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली गई। इनमें बिहार मान नगला में सीलिंग की जमीन कब्जाने के आरोपियों की सर्वाधिक संपत्ति है। स्मैक तस्करों व गोकशी के आरोपियों को भी नहीं बख्शा गया है। एसएसपी अखिलेश चौरसिया की रिपोर्ट पर डीएम शिवाकांत द्विवेदी ने जब्तीकरण की कार्रवाई पूरी की है।
विज्ञापन
रिपोर्ट के मुताबिक सीलिंग की जमीन कब्जाने के आरोपी रमनदीप सिंह निवासी शाहदाना थाना बारादरी ने अपने परिजनों अमनदीप सिंह एवं सहयोगियों हनी कुमार भाटिया निवासी रेजीडेंसी गार्डन, अरविंदर सिंह, युवराज सिंह व सतवीर सिंह निवासी जनकपुरी द्वारा धोखाधड़ी व जमीनों पर अवैध ढंग से कब्जा किया गया था।
विज्ञापन
ये लोग अवैध तरीके से धन अर्जित कर संपत्ति बनाते रहे। इसके खिलाफ इज्जतनगर थाने में गैंगस्टर एक्ट की रिपोर्ट भी दर्ज है। विभिन्न तरह की जांचों से इनकी करीब 36 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
इनके अलावा बहेड़ी के सुकटिया गांव निवासी मादक पदार्थ तस्कर सगे भाई प्रेमपाल व शिवचरन के खिलाफ भी गैंगस्टर का मामला दर्ज है। इन दोनों भाइयों की एक करोड़ दो लाख पचास हजार आठ सौ सैंतीस रुपये की संपत्ति जब्त की गई। भुता के गांव मल्हपुर निवासी नईम ने अपने गिरोह के लोगों द्वारा गोकशी के जरिये करीब पचपन हजार रुपये की चल संपत्ति बनाई थी, इसे भी जब्त कर लिया गया।