Bareilly News: एलायंस बिल्डर्स के निदेशकों पर शिकंजा, 150 करोड़ रुपये की संपत्तियां होंगी जब्त
राजस्व विभाग के बाद लोक निर्माण विभाग की टीम ने भी एलायंस बिल्डर्स की संपत्तियों का मूल्यांकन कर लिया है। एक माह पहले बिल्डर्स की 35 करोड़ से ज्यादा की संपत्तियां जब्त की जा चुकी हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में जमीनों की अवैध खरीद-फरोख्त और गैंगस्टर में फंसे एलायंस बिल्डर्स के निदेशकों पर शिकंजा कसता जा रहा है। पुलिस-प्रशासन ने अब बिल्डर्स की 150 करोड़ की संपत्तियों को जब्त करने की तैयारी शुरू कर दी है। राजस्व विभाग के बाद लोक निर्माण विभाग की टीम ने भी इन संपत्तियों का मूल्यांकन कर लिया है। एक माह पहले बिल्डर्स की 35 करोड़ से ज्यादा की संपत्तियां जब्त की जा चुकी हैं।
एलायंस बिल्डर्स के निदेशकों पर इज्जतनगर के बिहारमान नगला में सीलिंग की जमीन खरीदने और बेचने के मामले में पहली रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इसके बाद अलग-अलग थानों में कई और मामले दर्ज हुए। गैंगस्टर की कार्रवाई के बाद 35 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त कर ली गई।
यह संपत्तियां होंगी जब्त
अब एलायंस बिल्डर्स के निदेशकों के स्टेडियम रोड और महानगर स्थित कार्यालय, पीलीभीत रोड स्थित निर्माणाधीन होटल और बार, पेट्रोल पंप समेत अन्य संपत्तियों को जब्त करने की तैयारी है। राजस्व विभाग के बाद बुधवार को लोक निर्माण विभाग की टीम ने भी मूल्यांकन कर लिया है। संपत्तियों की कीमत करीब 150 करोड़ रुपये आंकी गई है।
एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि एलायंस बिल्डर्स की संपत्तियों का मूल्यांकन पूरा हो गया है। कुछ स्थानों पर मूल्यांकन चल भी रहा है। राजस्व और लोक निर्माण विभाग की रिपोर्ट के आधार पर संपत्तियों को जल्द जब्त किया जाएगा।