{"_id":"6acbf5fbcfd16f8c3a054a0e","slug":"assault-on-advocates-parents-case-registered-against-five-people-bareilly-news-c-4-1-bly1039-986130-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अधिवक्ता के मां-बाप के साथ मारपीट, पांच पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अधिवक्ता के मां-बाप के साथ मारपीट, पांच पर रिपोर्ट
विज्ञापन
भमोरा। रंजिश के चलते घर में घुसकर जिला न्यायालय के एक अधिवक्ता और उनके माता-पिता पर हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित अधिवक्ता की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हमले में घायल अधिवक्ता जिला अस्पताल में भर्ती हैं।
थाना क्षेत्र के गांव मजनूपुर निवासी अधिवक्ता मुईनउद्दीन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह जिला न्यायालय में अधिवक्ता हैं। आरोप है कि गांव के अनवर हुसैन, शारिक हुसैन, शोएब हुसैन, साहिब हुसैन और मुजीव आलम उर्फ गोला से उनकी रंजिश चल रही है। आरोप है कि उन्होंने गांव में आरोपितों की कथित आपराधिक गतिविधियों और साइबर ठगी का विरोध किया था। इसी बात को लेकर आरोपित 10 अक्तूबर की सुबह लाठी-डंडे, चाकू और अन्य हथियार लेकर उनके घर में घुस आए और हमला कर दिया।
सीओ आंवला हेमंत उपाध्याय ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। घायल का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। संवाद