{"_id":"5e45ad0b8ebc3ee59c636c18","slug":"assamese-massacre-killer-was-strangled-in-one-go-bareilly-news-bly395800344","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसमां हत्याकांड: एक ही बार में हत्यारे ने रेत दिया था गला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसमां हत्याकांड: एक ही बार में हत्यारे ने रेत दिया था गला
विज्ञापन
आसमां (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला, बरेली
बरेली। हजियापुर में बुधवार दोपहर गला रेतकर महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने शव सुपुर्द-ए-खाक किए जाने से पहले हिरासत में लिए गए पति को छोड़ दिया। बृहस्पतिवार को हुए पोस्टमार्टम से साफ हुआ कि किसी भारी हथियार से एक झटके में आसमां का गला काटा गया था। खून बहने के कारण महिला की मौत हो गई। शरीर पर चोटों के निशान नहीं पाए गए।
बारादरी क्षेत्र के हजियापुर में बुधवार दोपहर 35 वर्षीय आसमां का शव उसके घर में पड़ा मिला था। गला रेतकर उसकी हत्या की गई थी। देर रात शमीम की ही तहरीर पर अज्ञात युवक के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। बृहस्पतिवार को आसमां का शव सुपुर्द-ए-खाक किए जाने से पहले पुलिस ने शमीम को छोड़ दिया। बातचीत में शमीम ने बताया कि काम से लौटने के बाद वह दरवाजा बंद समझकर बाहर बैठे लोगों से बात करने लगा थी। इस बीच भांजा पहुंचा और घर के अंदर चला गया। भांजा अंदर से चीखता हुआ निकला तो उन्हें मामले की जानकारी हुई। साथ ही बताया कि इलाके का ही एक युवक, जिसे वह भतीजा मानता था, कुछ समय पहले उससे झगड़ा हो गया था। पहले उसका घर आना जाना भी था। लेकिन बाद में उसने आपत्तिजनक कारणों से बदनाम करना शुरू कर दिया था। शमीम को उसी युवक पर वारदात को अंजाम देने का शक है।
फुटेज में मकान के बीच में आया छज्जा
आसमां के मकान से दो-तीन घर छोड़कर ही लगे एक सीसीटीवी कैमरे की पुलिस ने फुटेज भी चेक करी। लेकिन फुटेज में कैमरे और मकान के बीच एक छज्जा नजर आया। जिसने चलते घर में आवाजाही की स्थिति साफ नहीं हो सकी। पुलिस अब अन्य पहलुओं पर काम कर रही है।