{"_id":"6263cff69023b442b34a8704","slug":"asked-one-lakh-rupees-from-sdm","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिम्मत तो देखिए : डीएम की डीपी लगाकर एसडीएम से मांगे एक लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिम्मत तो देखिए : डीएम की डीपी लगाकर एसडीएम से मांगे एक लाख रुपये
Sat, 23 Apr 2022 09:27 PM IST
पवन चंद्रा
न्यूज डेस्क-अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क-अमर उजाला, बरेली
Published by: पवन चंद्रा
Updated Sat, 23 Apr 2022 09:27 PM IST
सार
प्रकरण के संदिग्ध प्रतीत होने पर एसडीएम ने तत्काल डीएम शिवाकांत द्विवेदी को जानकारी दी तो उन्होंने मेसेज किसी ठग का होने की आशंका जताते हुए कार्रवाई करने को कहा। इसके बाद एसडीएम ने कोतवाली में तहरीर दे दी।
विज्ञापन
fraud new
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली। व्हाट्सएप के जरिये एक ठग ने एसडीएम सदर को मेसेज भेजकर दस-दस हजार रुपये के दस ई-वाउचर मांगे। प्रकरण के संदिग्ध प्रतीत होने पर एसडीएम ने तत्काल डीएम शिवाकांत द्विवेदी को जानकारी दी तो उन्होंने मेसेज किसी ठग का होने की आशंका जताते हुए कार्रवाई करने को कहा। इसके बाद एसडीएम ने कोतवाली में तहरीर दे दी।
एसडीएम सदर कुमार धर्मेंद्र की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि शुक्रवार दोपहर 1.49 बजे उनके सीयूजी मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप मेसेज प्राप्त हुआ। जिस आईडी से मेसेज भेजा गया था उसकी डीपी पर जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी की फोटो लगी थी। मेसेज में 10-10 हजार की कीमत के 10 अमेजन-पे ई गिफ्ट वाउचर देने को कहा गया था। संदेह होने पर एसडीएम ने जिलाधिकारी से संपर्क किया तो पता चला कि कोई ठग जिलाधिकारी के फोटो का व्हाट्सएप पर गलत तरीके से इस्तेमाल कर रुपये मांग रहा है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि मामले में आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।