फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Asked for money in the name of returning the missing son

Bareilly News: लापता हुए बेटे को लौटाने के नाम पर मांगे रुपये

Wed, 30 Aug 2023 02:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 30 Aug 2023 02:17 AM IST
विज्ञापन
Asked for money in the name of returning the missing son
हाफिजगज। कस्बा रिठौरा निवासी बुंदन अंसारी के लापता बेटे को लौटाने के नाम पर चार लाख रुपये मांगने का मामला सामने आया है। अनजान नंबर से आई कॉल से एक व्यक्ति ने रुपये न देने पर बेटे को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस का मानना है कि यह साइबर ठगी की कोशिश है।
विज्ञापन

बुंदन अंसारी ने बताया कि 17 अगस्त को वह अपने बेटे ताहिर (30) के साथ बदायूं स्थित एक मजार पर गए थे। वहां से बेटा लापता हो गया। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला। 24 अगस्त को उन्होंने थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। लापता हुए बेटे को खोजने के लिए उन्होंने सोशल मीडिया पर भी पोस्ट डाली।
विज्ञापन

पोस्ट में लिखे गए नंबर पर बीते दिनों अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने बताया कि ताहिर उनके पास है। अगर वह उसे सही-सलामत पाना चाहते हैं तो बताए गए अकाउंट में एक लाख रुपये ट्रांसफर कर दें। शक होने पर बुंदन ने पहले बेटे की तस्वीर दिखाने को कहा। आरोप है कि इस पर कॉल करने वाला भड़क गया। उसने बेटे की हत्या करने और लाश घर भेजने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने व्हाट्सएप पर भी चैटिंग की। बुंदन अंसारी ने चैट के स्क्रीनशॉट और कॉल रिर्काडिंग पुलिस को सौंपी। पुलिस का मानना है कि सोशल मीडिया पर डाली गई पोस्ट से नंबर जुटाकर किसी ने ठगी की कोशिश की होगी। जांच पूरी होने तक कोई रकम ट्रांसफर न करने को कहा गया है। मामले में इंस्पेक्टर चेतराम वर्मा ने बताया कि जल्द ही कॉल करने वाले का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed