फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ask your father Akhilesh why unarmed Ram devotees were fired upon

अपने पिता से पूछें अखिलेश, निहत्थे राम भक्तों पर गोली क्यों चलवाई

Wed, 16 Jun 2021 11:47 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Ask your father Akhilesh why unarmed Ram devotees were fired upon
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट पर जमीन खरीद में सवाल उठाने पर डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने किया पलटवार
विज्ञापन

कहा- सोनिया-राहुल और प्रियंका को बर्दाश्त नहीं हो रहा भव्य राम मंदिर का निर्माण
मंडल भर की 416.78 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया

बरेली। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पर जमीन खरीद मामले में सवाल उठा रहे लोगों को रामद्रोही बताया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को पहले अपने पिता मुलायम सिंह यादव से पूछना चाहिए कि उन्होंने निहत्थे राम भक्तों पर गोली क्यों चलवाई थी। उप मुख्यमंत्री ने बुधवार को यहां सर्किट हाउस परिसर में 416.78 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करते हुए यह बात कही।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि ट्रस्ट के माध्यम से पूरी पारदर्शिता के साथ जमीन खरीदी गई है जिसमें कोई गड़बड़ी नहीं है, फिर भी दो दिन से अफवाहें फैलाकर इस तरह दुष्प्रचार करने की कोशिश की जा रही है कि जैसे राम जन्मभूमि पर मंदिर के निर्माण में कोई घोटाला हो गया हो। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी हों या प्रियंका वाड्रा, किसी को भव्य राम मंदिर का निर्माण बर्दाश्त नहीं हो रहा है। इसीलिए सवाल उठाए जा रहे हैं। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अखिलेश यादव को लगता है कि 2022 में वह मुख्यमंत्री बनेंगे लेकिन यह मुंगेरी लाल का हसीन सपना है। भाजपा 325 सीटें लेकर फिर सत्ता में लौटेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पुलिस और कोरोना योद्धाओं के साथ लड़ाई लड़कर सरकार बहुत जल्द कोरोना संक्रमण पर काबू पाने में कामयाब हुई है लेकिन विरोधी इस पर भी आरोप लगा रहे हैं। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जनप्रतिनिधियों ने 500 करोड़ के प्रस्ताव दिए हैं जिन्हें मंजूर किया जा रहा है और जल्द ही उन पर काम कराया जाएगा। उन्होंने विधायक केसर सिंह के कोरोना से निधन पर शोक जताते हुए उनके घर तक जाने वाली सड़क का नाम केसर सिंह रोड रखने की घोषणा की। उप मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में सभी विधायक और संगठन के पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed