{"_id":"6434c6341385a495310256b6","slug":"ashraf-will-be-produced-through-video-conferencing-in-court-2023-04-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: अब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होगी अशरफ की पेशी, आगे भी लागू हो सकता है फार्मूला, जानिए वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: अब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होगी अशरफ की पेशी, आगे भी लागू हो सकता है फार्मूला, जानिए वजह
Tue, 11 Apr 2023 08:00 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाल ब्यूरो, बरेली
अमर उजाल ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 11 Apr 2023 08:00 AM IST
सार
माफिया अतीक अहमद का भाई अशरफ करीब ढाई साल से बरेली जेल में बंद है। सात अप्रैल को उसकी तबीयत बिगड़ने से उसकी पेशी टल गई थी। अब 17 अप्रैल को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उसकी पेशी कराई जाएगी।
विज्ञापन
बरेली जेल में बंद है अशरफ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाल ही में बरेली एंटी करप्शन कोर्ट में पेशी के लिए लाते वक्त जेल में बंद अशरफ की तबीयत बिगड़ गई थी। उसका रक्तचाप कम और धड़कन तेज हो गई थी। इसके बाद पेशी टल गई। अशरफ के वकील भी उसे जेल से बाहर ले जाने का विरोध कर चुके हैं।
जेल अधिकारियों ने विचार विमर्श के बाद फैसला लिया कि अब 17 अप्रैल को अशरफ की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये की जाएगी। एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि अशरफ की जेल से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पेशी कराई जाएगी।
विज्ञापन
संबंधित खबर- Bareilly News: माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ की तबीयत बिगड़ी, कोर्ट में पेशी टली
विज्ञापन
जेल अधिकारियों ने विचार विमर्श के बाद फैसला लिया कि अब 17 अप्रैल को अशरफ की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये की जाएगी। एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि अशरफ की जेल से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पेशी कराई जाएगी।
विज्ञापन
उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी है अशरफ
माफिया अतीक अहमद का भाई अशरफ करीब ढाई साल से बरेली जेल में बंद है। प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड के तार अशरफ जुड़े मिले हैं। उससे शूटरों की मुलाकात और यहीं हत्या की योजना बनाने की बात प्रकाश में आई थी।
विज्ञापन
संबंधित खबर- Bareilly News: माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ की तबीयत बिगड़ी, कोर्ट में पेशी टली
इसके बाद अशरफ के साले सद्दाम की जेल में अशरफ से मुलाकातों का पर्दाफाश हुआ था। सात मार्च को अशरफ, सद्दाम व उनके गुर्गों के खिलाफ बिथरी थाने में कई धाराओं में केस दर्ज हुआ था। इसमें एसआईटी जांच कर रही है।
सात अप्रैल को पेशी से पहले बिगड़ गई थी तबीयत
बरेली की भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट में इसी केस के सिलसिले में सात अप्रैल को अशरफ की पेशी होनी थी, लेकिन उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। इस कारण पेशी टल गई थी। अब 17 अप्रैल को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उसकी पेशी कराई जाएगी।