फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ashraf kept banging the window of the police vehicle on the question of danger in Bareilly

UP News: सुरक्षा के सवाल पर खिड़की पीटता रहा अशरफ..., गाड़ी में बैठाकर ले गई पुलिस, देखें वीडियो

Mon, 27 Mar 2023 01:54 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 27 Mar 2023 01:54 PM IST
सार

अतीक अहमद और अशरफ प्रयागराज के उमेश पाल अपहरण कांड में मुख्य आरोपी हैं। इस मामले में मंगलवार को सजा का एलान हो सकता है। 

विज्ञापन
Ashraf kept banging the window of the police vehicle on the question of danger in Bareilly
पुलिस की गाड़ी में बैठा अशरफ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माफिया अतीक अहमद के छोटे भाई अशरफ को सोमवार की सुबह करीब नौ बजे पुलिस बरेली जेल से प्रयागराज ले गई। अशरफ बरेली सेंट्रल जेल-2 में करीब ढाई साल से बंद है। अतीक और अशरफ प्रयागराज के उमेश पाल अपहरण कांड में मुख्य आरोपी हैं। 28 मार्च को प्रयागराज के एमपीएमएलए कोर्ट में दोनों की पेशी होनी है। 

विज्ञापन


उमेश पाल अपहरण कांड: बरेली जेल से अशरफ को ले गई प्रयागराज पुलिस, कल हो सकता है सजा का एलान
विज्ञापन


प्रयागराज पुलिस की टीम रविवार रात में ही बरेली आ गई थी। पुलिस ने जेल में ही अशरफ का वारंट तामील कराया। सोमवार सुबह करीब नौ बजे कड़ी सुरक्षा में अशरफ को जेल से निकाल पुलिस की गाड़ी में बैठाया गया। पुलिस ने जेल गेट पर गाड़ी इस तरह लगाई कि मीडिया से अशरफ की सीधी बात ही नहीं हो सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खिड़की पर हाथ पीटता रहा अशरफ 

पुलिस की गाड़ी में अशरफ के बैठने के बाद मीडिया ने उससे पूछा कि उसे किसी तरह कोई खतरा तो नहीं है। इस पर अशरफ खिड़की पर हाथ मारने लगा, हालांकि कुछ बोला नहीं। इस बीच पुलिस उसे लेकर प्रयागराज के लिए रवाना हो गई।

उमेश पाल हत्याकांड में भी आरोपी है अशरफ 

प्रयागराज में 24 फरवरी को राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल की हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में भी पूर्व सांसद माफिया अतीक अहमद, उसके भाई पूर्व विधायक अशरफ, पत्नी शाइस्ता परवीन, पुत्र असद, अली, उमर आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। इस हत्याकांड की साजिश भी बरेली जेल में अशरफ ने रची थी।

Bareilly News: प्रेमिका ने फंदे से लटक दी जान, प्रेमी ने जहर खाया, फोन पर बातचीत के दौरान हुआ था झगड़ा

बरेली जेल से अशरफ को लेकर रवाना हुई पुलिस का काफिला करीब सुबह 10.40 बजे शाहजहांपुर के रोजा को पार कर गया। इसके बाद कड़ी सुरक्षा के खीरी में मैगलगंज नेशनल हाईवे से गुजरा। दोनों जगह पर हाईवे पर स्थानीय पुलिस फोर्स तैनात रही। अशरफ को ले जा रही प्रयागराज पुलिस के काफिले में कई गाड़ी शामिल हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed