{"_id":"662edda6779aeab2970b6b24","slug":"ashoks-family-said-murder-took-place-police-consider-it-an-accident-bareilly-news-c-396-1-bas1001-56-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अशोक के परिजन बोले - हत्या हुई, पुलिस मान रही हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अशोक के परिजन बोले - हत्या हुई, पुलिस मान रही हादसा
Mon, 29 Apr 2024 05:07 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 29 Apr 2024 05:07 AM IST
विज्ञापन
अलीगंज। जोगीठेर गांव में अशोक यादव (32) का शव मिलने के मामले में परिजन हत्या की बात कह रहे हैं। उन्होंने इस संबंध में एक तहरीर भी पुलिस को दी है। मगर पुलिस इसे दुर्घटना साबित करने पर तुली है। तहरीर पर रिपोर्ट भी दर्ज नहीं की गई है।
अशोक यादव (32) बुधवार रात बरात देखने के लिए गए थे। देर रात उनका शव सड़क किनारे पड़ा मिला। सिर में चोट के निशान थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अशोक की मौत सिर में गहरी चोट लगने के कारण हुई है। आशंका है कि पैदल घर आते समय वह किसी वाहन की चपेट में आ गए होंगे।
वहीं, परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। शुक्रवार को अशोक की बहन की शादी थी। शादी की रस्में पूरी होने के बाद बड़े भाई अतेंद्र शनिवार को तहरीर लेकर थाने पहुंचे। उन्होंने अज्ञात लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया। कहा कि पुलिस गहराई से अगर इस मामले की जांच करे तो हकीकत बाहर आ जाएगी। अतेंद्र ने बताया कि थाने में कई घंटे बैठाने के बाद पुलिस ने रविवार को गांव आकर जांच करने का आश्वासन देकर टरका दिया।
विज्ञापन
रविवार को वह पूरा दिन इंतजार करते रहे मगर पुलिस गांव नहीं आई। इस मामले में जब थाना प्रभारी अजय शुक्ल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि तहरीर मिली है मगर प्रथमदृष्टया मामला दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है। इसी वजह से अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।