फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ashish murder case: Now threatened to kill family members

आशीष हत्याकांड : अब परिजनों को दी जान से मारने की धमकी

Wed, 17 Jan 2024 03:55 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 17 Jan 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
Ashish murder case: Now threatened to kill family members
हाफिजगंज। आशीष हत्याकांड का पुलिस अब तक खुलासा नहीं कर सकी है। अब दबंग छात्र के परिजनों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इस मामले में पीड़ित परिवार ने हाफिजगंज थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव कुंवरपुर बंजरिया में करीब दो महीने पहले आशीष (14) की घर से बुलाकर ले जाने के बाद गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। उसका रक्तरंजित शव गांव के बाहर पुआल के ढेर में पड़ा मिला। शव के पास खून से सना सब्जी काटने वाला चाकू भी बरामद हुआ था।
विज्ञापन

परिजनों ने एक तांत्रिक पर हत्या करने का आरोप लगाया था। मुख्यमंत्री कार्यालय जाकर भी परिजन फरियाद कर चुके हैं, अब तक पुलिस हत्याकांड का खुलासा नहीं कर पाई। मामले में आशीष के पिता राकेश ने बताया कि सोमवार शाम आरोपी के परिजनों ने उसकी धमकी दी। कहा कि अभी एक ही बेटे को मारा है। शिकायत वापस न लेने पर पूरे परिवार को मौत के घाट उतार देंगे। धमकी से डरकर वह थाने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, गांव की एक महिला ने भी पुलिस को तहरीर देकर दबंगों पर आशीष की हतया की जिम्मेदारी लेने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि आरोपी उसे धमका रहे हैं। जब उसने ऐसा करने से मना किया तो आरोपियों ने उसकी व पति की पिटाई की। मामले में इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि एसओजी टीम जांच कर रही है। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। जल्द घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed