{"_id":"691e3c7e4f338aaabe0af1e4","slug":"asha-worker-alleges-rape-bareilly-news-c-184-1-sbly1014-101598-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: आशा कार्यकर्ता ने लगाया दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: आशा कार्यकर्ता ने लगाया दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। कस्बे की एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने फरीदपुर के व्यक्ति पर दुष्कर्म करने और वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस ने बताया कि महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि अगस्त में वह बरेली से आ रही थी। तभी उसकी सहेली ने फोन कर उसे फरीदपुर अपने घर बुलाया। वह उसी के घर रुक गई। रात में फरीदपुर का एक व्यक्ति अमित सिंह उसके सहेली के घर आया और नींद में ही उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद दस अक्तूबर को आरोपी उसके फतेहगंज पूर्वी स्थित उसके घर आ गया और वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए फिर से दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी अब वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे प्रताड़ित कर रहा है।
इधर, थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद