फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   AS Diamonds defeated Srijani Superkings by 51 runs.

Bareilly News: एएस डायमंड्स ने श्रीजनी सुपरकिंग्स को 51 रनों से हराया

Thu, 03 Sep 2026 12:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 03 Sep 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
AS Diamonds defeated Srijani Superkings by 51 runs.
बरेली। जीपी क्रिकेट अकादमी की ओर से निशांत पटेल स्पोर्ट्स हब में आयोजित की जा रही बिग बॉयज लीग में बुधवार को एएस डायमंड्स और श्रीजनी सुपरकिंग्स के बीच भिड़ंत हुई। इस मुकाबले में एएस डायमंड्स ने श्रीजनी सुपरकिंग्स को 51 रनों से हराया। एएस डायमंड्स के कप्तान पवन मेहरोत्रा प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एएस डायमंड्स की शुरुआत संतुलित रही। टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 193 रनों का स्कोर खड़ा किया। कप्तान पवन मेहरोत्रा ने 54 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। मध्यक्रम में शुभम कौशिक ने तेजी से 34 रन और विश्वदीप सिंह ने 28 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। श्रीजनी सुपरकिंग्स के लिए सतेंद्र गुप्ता, सिप्पी, विपिन बावा और सचिन ने एक-एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन


194 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीजनी सुपरकिंग्स की शुरुआत धीमी रही। बल्लेबाज नियमित अंतराल पर अपने विकेट गंवाते रहे। श्रीजनी सुपरकिंग्स की पूरी टीम निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर महज 142 रन ही बना सकी। टीम की ओर से सिप्पी ने सर्वाधिक 36 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएस डायमंड्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए गोपाल गुप्ता, विश्वदीप सिंह और शुभम कौशिक ने दो-दो विकेट चटकाकर श्रीजनी सुपरकिंग्स के बल्लेबाजी क्रम की रीढ़ तोड़ दी। अंशुल चौहान और पवन मेहरोत्रा ने भी एक-एक सफलता अर्जित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed