फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   AS Diamonds and SMC Global dominate thrilling matches; Nikhil and Gopal named Players of the Match.

Bareilly News: रोमांचक मुकाबलों में एएस डायमंड्स और एसएमसी ग्लोबल का दबदबा, निखिल और गोपाल बने प्लेयर ऑफ द मैच

Mon, 17 Aug 2026 01:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 17 Aug 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
AS Diamonds and SMC Global dominate thrilling matches; Nikhil and Gopal named Players of the Match.
बरेली। बिग बॉयज लीग में स्वतंत्रता दिवस पर दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। एएस डायमंड्स और एसएमसी ग्लोबल की टीमों ने अपने-अपने मैच जीतकर महत्वपूर्ण अंक अपने नाम किए।
विज्ञापन

पहले मुकाबले में गज ग्रीन चैलेंजर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 174 रनों का स्कोर खड़ा किया। अक्षत नामदेव ने 36 गेंदों में 53 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। 175 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एएस डायमंड्स की शुरुआत बेहद मजबूत रही। टीम ने 19.3 ओवरों में छह विकेट खोकर 178 रन बनाते हुए मैच को चार विकेट से अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

एएस डायमंड्स के लिए निखिल मिश्रा ने 36 गेंदों पर ताबड़तोड़ 57 रन ठोके। आदित्य मिश्रा ने महज 19 गेंदों पर 44 रनों की आतिशी पारी खेली। टीम के कप्तान पवन मेहरोत्रा ने गेंदबाजी में दो महत्वपूर्ण विकेट हासिल करने के साथ ही नाबाद 16 रन बनाकर टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया। शानदार बल्लेबाजी के लिए निखिल मिश्रा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे मुकाबले में राइजिंग स्टार्स ने पहले बल्लेबाजी का फैसला करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 174 रन बनाए। गणेश ने 42 गेंदों पर 57 रन की बेहतरीन पारी खेली। 175 रनों के लक्ष्य को हासिल करने उतरी एसएमसी ग्लोबल ने 19.3 ओवर में आठ विकेट खोकर 178 रन बना लिए।

एसएमसी ग्लोबल के लिए शादाब ने 54 गेंदों पर 70 रन बनाए। गोपाल ने 27 गेंदों पर 44 रनों की आक्रामक पारी खेलकर टीम की जीत सुनिश्चित की। 44 रन बनाने के साथ ही दो विकेट लेने वाले गोपाल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed