फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   artical 370

कश्मीर से 370 हटाए जाने पर जश्न

Wed, 07 Aug 2019 01:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
artical 370
बरेली। कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने पर शहर में दूसरे रोज भी जश्न का माहौल रहा। किसी ने खुशी में सड़कों पर तिरंगा लहराया तो किसी ने सरकार के फैसले का स्वागत किया।
विज्ञापन

समाज सेवा मंच की ओर से मंगलवार को कुतुबखाना नैनीरोड पर हिंदू मुस्लिमों ने मिल कर खुशी का इजहार किया। इस दौरान हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां और तिरंगा लेकर जोशीले नारे लगाए और मिठाइयां भी बांटी गईं। इस मौके पर अध्यक्ष नदीम शमसी ने कहा कि एक देश एक निशान और एक विधान के नारे को सरकार ने अमली जामा पहनाया है। इससे कश्मीर के लोगों को गुलाम की जकड़न से निजात मिलेगी। संरक्षक राजेंद्र प्रसाद घिल्डियाल ने कहा कि अब वास्तव में हमारा देश कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक अखंड भारत हो गया है। हमें अपने भारत की सरकार पर गर्व हैै। इस दौरान अतीक निजामी, मिलन शर्मा, गुड्डू ठाकुर, अखिलेश पाठक, एहतेशाम, मोहम्मद अली, सनसे शमसी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

पैगामे इमाम हुसैन सामाजिक संस्था के पदाधिकारियों ने अनुच्छेद 370 खत्म किए जाने पर खुशी का इजहार किया है। इस मुद्दे पर मोहनपुर में आमीन खां की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें संस्था अध्यक्ष हकीम आहिद हुसैन ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि अब एक हिंदुस्तार, एक संविधान और एक निशान होगा। जम्मू कश्मीर में भी हमारा प्यारा तिरंगा लहराएगा और वहां का विकास भी होगा। बैठक में ताहिर अली खां, मेहरबान अली, नबी अहमद, जफर शाह, अरमान अली, सूफी जाकिर मियां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed