{"_id":"5d49da438ebc3e6d02395c3a","slug":"artical-370-bareilly-news-bly3714492121","type":"story","status":"publish","title_hn":"370 हटने से और बढ़ी 12 अगस्त की टेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
370 हटने से और बढ़ी 12 अगस्त की टेंशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने के बाद 12 अगस्त को लेकर पुलिस अफसरों की टेंशन और बढ़ गई है। इसी दिन सावन का अंतिम सोमवार और बकरीद दोनों हैं। साथ ही 15 अगस्त को लेकर भी अलर्ट जारी हो चुका है। मुरादाबाद पीटीसी से 50 नए दरोगाओं को जिले में सुरक्षा ड्यूटी के लिए बुलाया गया है।
सावन का आखिरी सोमवार और बकरीद 12 अगस्त को होने के कारण पहले से पुलिस प्रशासन की सांस अटकी हुई थी। दरअसल, जलाभिषेक और नमाज दोनों की टाइमिंग भी लगभग आसपास होने से ऐसे इलाकों में खासी दिक्कत की आशंका है। हालांकि जहां पहले सांप्रदायिक विवाद हो चुके वहां बेहद सतर्कता बरती जा रही है। अब अनुच्छेद 370 हटाने के बाद इन इलाकों में शांतिपूर्वक नमाज और जलाभिषेक निपटाना पुलिस के सामने बड़ी चुनौती है।
स्थिति को भांपकर जिले में फोर्स की तैनाती बढ़ाई जा रही है। मुरादाबाद पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज में पासआउट 50 नए दरोगा बरेली जिले को मुहैया कराए गए हैं। मंगलवार शाम इनकी आमद पुलिस लाइन में करा दी गई थी। इनके साथ ही एक कंपनी बीएसएफ और चार कंपनी एक प्लाटून पीएसी उपलब्ध कराई गई है। पुलिस लाइन का सारा रिजर्व स्टाफ सोमवार को ड्यूटी पर लगाया गया है। साथ ही संबंधित थाना पुलिस अपने क्षेत्र में मूवमेंट कर स्थिति पर नजर रखेगी। 12 अगस्त को खास ड्यूटी होगी। वैसे 15 अगस्त तक अतिरिक्त फोर्स की तैनाती जिले में रहेगी।
विज्ञापन
सावन का अंतिम सोमवार और बकरीद एक ही दिन होने से पुलिस ज्यादा सजग होकर काम कर रही है। संवेदनशील स्थानों पर फोर्स की खासतौर पर तैनाती की जाएगी। शहर के साथ ही संवेदनशील कस्बों और गांवों में पुलिस तैनात रहेगी। किसी ने खुराफात की कोशिश की तो उसे रिपोर्ट लिखकर जेल भिजवाया जाएगा।
- राजेश कुमार पांडेय, डीआईजी