फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   artical 370

जश्न में डूबा शहर- जमकर हुई आतिशबाजी, एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर मोदी सरकार को दी बधाई

Tue, 06 Aug 2019 01:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
artical 370
बरेली। कश्मीर में अनुच्छेद 370 के खात्मे का शहर में जमकर जश्न मना। दोपहर बाद शुरू हुआ यह सिलसिला देर रात तक जारी रहा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने श्यामगंज में धुआंधार आतिशबाजी की और उम्मीद जताई कि यह फैसला कश्मीर में आतंक के खात्मे के लिए उठाया गया ऐतिहासिक कदम साबित होगा।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को केंद्र शासित बनाने को ऐतिहासिक निर्णय बताया। राजेश जसोरिया ने कश्मीर में उद्योगों को पंख लगने की संभावना जताई। इस दौरान चेयरमैन दर्शनलाल भाटिया, दुर्गेश खटवानी, मनमोहन सब्बरवाल व अन्य लोग मौजूद रहे। एक्स सर्विसमेन वेलफेयर कोऑर्डिनेशन कमेटी ने अध्यक्ष प्रदेश जेएस भाकुनी के नेतृत्व में इस फैसले को सराहा और सभी का मुंह मीठा कराया। हिंदू जागरण मंच ने प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण भारद्वाज के नेतृत्व में शील चौराहे जश्न मनाया। अभिभावक संघ और यूथ पॉवर ने शहीद पंकज अरोरा पार्क चौक पर वंदे मातरम के नारे लगाकर केंद्र के ऐतिहासिक फैसले का स्वागत किया। युवा लोधी सभा ने कालीबाड़ी में अध्यक्ष गौरव राजपूत के नेतृत्व में आतिशबाजी की। सफाई कर्मचारी संघ और दलित चेतना दल ने अरुण गौतम के नेतृत्व में जश्न मनाया। श्री श्याम मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने पं. सुरेश चंद्र शर्मा के नेतृत्व में भारत मां के जयकारे लगाए और तिरंगा फहराया। अखिल भारतीय क्षत्रीय महासभा ने महामंत्री ठाकुर महाराज सिंह के निवास पर पांच अगस्त को हर्ष पर्व मनाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


मोदी समर्थकों ने की आतिशबाजी
गांधीपुरम के बड़े बाग हनुमान मंदिर पर मोदी समर्थकों ने अतिशबाजी कर नवनिर्मित केंद्र शासित प्रदेश के उज्जवल भविष्य की कामना की। भाजपा नेता सौरभ जैन ने कहा कि जम्मू-कश्मीर देश का अंग होने के बाद भी इस अनुच्छेद की वजह से अलग था। इस दौरान यहां आरएसएस के रामप्रसाद अग्रवाल, मोहन भट्ट, कैप्टन बीएस चौहान, महंत अरुण कुमार शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपाइयों ने बांटी मिठाई
सीबीगंज। भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों के साथ जश्न मनाया। आइटीआर मार्केट में पटाखे जलाए और एक दूसरे को मिठाई खिलाई। उन्होंने इस फैसले से कश्मीर में शांति और व्यापार को बढ़ावा मिलने से रोजगार की संभावना जताई है। भाजपा के पूरन लाल लोधी, ज्ञान प्रकाश, राजन श्रीवास्तव, नंदलाल समेत अन्य समर्थक मौजूद रहे।

विहिप ने भी किया स्वागत
विश्व हिंदू परिषद ने श्री कृष्ण लीला स्थल स्थित कार्यालय पर आतिशबाजी कर मिठाई का वितरण किया। भारत माता के नारों से सरकार को और भारत वासियों को बधाई दी गई। कार्यक्रम में क्षेत्र संगठन मंत्री मनोज, सह प्रांत संगठन मंत्री आर्येंद्र, विभाग संगठन मंत्री रामा शंकर, अध्यक्ष आशु अग्रवाल समेत डॉ. मणि कांत शर्मा व अन्य मौजूद रहे।


विद्यार्थी परिषद ने मनाया जश्न
एबीवीपी बरेली महानगर के कार्यकर्ताओं ने बरेली कालेज गेट पर आतिशबाजी कर केंद्र सरकार को बधाई दी। संगठन मंत्री राहुल चौहान ने इस फैसले को राष्ट्र हित बताते हुए देश को जोड़ने का सार्थक कदम बताया है। वहीं, समाज सेवा मंच ने कुतुबखाना में मिठाई बांटी और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। यहां अध्यक्ष नदीम शमसी, अतीक निजामी, शहजाद व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed