फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   artical 370

सत्यप्रकाश अग्रवाल को अनुच्छेद 370 के विरोध पर जाना पड़ा था जेल

Tue, 06 Aug 2019 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
artical 370
बरेली। बरेली के लोकप्रिया नेता और पूर्व मंत्री स्वर्गीय सत्यप्रकाश अग्रवाल कश्मीर में अनुच्छेद 370 के खिलाफ चलाए गए आरएसएस के आंदोलन में आगे बढ़कर हिस्सा लिया था। उन्हें इस दौरान एक बार गिरफ्तार होना पड़ा और जेल भी जाना पड़ा था।
विज्ञापन

1952 में जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अनुच्छेद 370 के खिलाफ आंदोलन चलाया था। इसी बीच तय हुआ कि दिल्ली में इकट्ठे होकर सारे लोग श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नेतृत्व में कश्मीर कूच करेंगे। सत्यप्रकाश भी बरेली से दिल्ली पहुंचे थे लेकिन उन्हें वहां गिरफ्तार कर कश्मीर जाने से रोक दिया गया। उनके बेटे विवेक प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि 370 के खिलाफ तीन आंदोलन हुए जिनमें उनके पिता लगातार सक्रिय रहे। बरेली में भी उन्होंने आंदोलन किया जिस पर उन्हें तत्कालीन कैंट विधायक रामा बल्लभ मिश्रा के साथ जेल में भी बंद किया गया।
विज्ञापन


पत्नी की आंखों में आए आंसू, उनका सपना हुआ साकार.. मोदी का आभार
स्वर्गीय सत्य प्रकाश अग्रवाल की पत्नी अनुसूइया अग्रवाल अनुच्छेद 370 खत्म होने पर बेहद खुश हैं। अमर उजाला ने उनसे बात की तो उनकी आंखों में आंसू छलक आए। बोलीं, आज उनके पति का सपना साकार हो गया। उन्होंने बताया कि सत्य प्रकाश की दिली इच्छा थी कश्मीर से 370 हटाई जाए। उनका एक देश और एक कानून में विश्वास था। उन्होंने 370 हटाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का आभार भी जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed