फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   artical 370

‘कश्मीर में प्लाट खरीदने में जल्दबाजी न करें, लाहौर में और सस्ते मिलेंगे’

Tue, 06 Aug 2019 01:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
artical 370
बरेली। अनुच्छेद 370 खत्म होने के एलान के साथ ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ शुरू हो गई।
विज्ञापन

भाजपा पार्षद राजकुमार गुप्ता ने लिखा, ‘प्रापर्टी डीलर के बहकावे में न आएं, कश्मीर में प्लाट खरीदने में जल्दबाजी न करें क्या पता लाहौर में और सस्ता मिल जाए।’ बरेली में डीएम रहे राघवेंद्र विक्रम ने लिखा, ‘वे बर्फ की पहाड़ियां, वे झीलें, वे जंगल और झेलम.. सब हमारे हैं।’ डॉ. विवेक मिश्रा ने पोस्ट किया, ‘पूर्ण विजय संकल्प हमारा, अनथक अविरत साधना, निशदिन प्रति पल चलती आई, राष्ट्रधर्म आराधना। व्यापारी नेता राजेंद्र गुप्ता ने लिखा, ‘भाई जरा मदद कर दीजिए, प्लाट खरीदना है वादियों के नजदीक हो तो बेहतर है, वैसे मन लाहौर या कराची में लेने का है।’ बरेली कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. आलोक खरे ने इसे एक देश-एक विधान का सपना साकार होना बताया। सपा नेता प्रमोद बिष्ट ने भी फेसबुक पर देशवासियों को अनुच्छेद 370 हटने की बधाई दी। प्रवीन गौतम ने लिखा, ‘सूरत तो परमाणु बम से मिलती-जुलती लगती थी लेकिन धमाका देख यकीन हो गया मोटा भाई।’ रुहेलखंड विश्वविद्यालय के प्रथम छात्रसंघ अध्यक्ष सुनील यादव ने लिखा, ‘आज लगा कि देश हित में बीजेपी ने कोई काम किया।’ भाजपा नेता दुर्विजय सिंह शाक्य ने लिखा, ‘जहां हुए बलिदान मुखर्जी, वो कश्मीर हमारा है, सारा का सारा है।’
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed