फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   artical 370

कश्मीर मुद्दा हुआ हल, अयोध्या का भी समाधान हो जाएगा

Tue, 06 Aug 2019 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
artical 370
बरेली। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म होने से हिंदूवादी संगठनों में खासा उत्साह है। वे इसे सरकार का साहसिक और वादा निभाने वाला निर्णय मान रहे हैं। अयोध्या विवाद अभी सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है लेकिन सरकार के इस निर्णय ने हिंदूवादियों में एक नई उम्मीद पैदा कर दी है। उन्हें यकीन है कि सरकार ऐसे ही किसी तरह अयोध्या मसला भी हल कर लेगी।
विज्ञापन

आज का दिन बहुत ही ऐतिहासिक है। सरकार ने नियम और कानून के दायरे में रहकर जिस तरह जम्मू-कश्मीर मुद्दे का हल निकाला है, वह हौसला बढ़ाने वाला है। ऐसे ही किसी दिन अयोध्या विवाद का भी हल निकल आएगा।
विज्ञापन

- पवन अरोड़ा, विभाग प्रमुख, विहिप
सरकार ने अपने वादे के अनुरूप जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को खत्म किया है। यह सराहनीय कार्य है। हमें यकीन है कि जैसे यह विवाद हल किया है, ऐसे ही सरकार अयोध्या में मंदिर बनाने की दिशा में काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बंटू सिंह, जिला प्रमुख, शिवसेना
आज पूरा देश जम्मू-कश्मीर के हित में हुए फैसले को लेकर जश्न मना रहा है। हमें उम्मीद है कि अयोध्या विवाद में सुप्रीम कोर्ट से हमारे हक में ही निर्णय होगा। साक्ष्यों के आधार पर जीत पर हमारी ही होगी।
- आलोक प्रकाश, महानगर प्रचार प्रमुख, आरएसएस
जम्मू-कश्मीर के मामले में सरकार ने एतिहासिक निर्णय लिया है। अयोध्या विवाद अभी कोर्ट में विचाराधीन है, हम उम्मीद करते हैं यह भी जल्दी ही हल होगा और सरकार इसमें भी मदद करेगी।

- नितेश कपूर, महानगर अध्यक्ष, हिंदू जागरण मंच
हमारे प्रधानमंत्री ने वर्षों से चली आ रही कश्मीर समस्या का बड़े ही प्यार से हल निकाला है। अब अयोध्या की बारी है। हमें उम्मीद है कि हमारे मोदी और योगी मिलकर ऐसे ही इसका भी हल करेंगे।
- शोभित सक्सेना, जिलाध्यक्ष, हिंदू युवा वाहिनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed