{"_id":"eebf3b1073b3ef7fd843d0994dc63617","slug":"arresting-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":" पुलिस देखती रही तमाशा, भीड़ ने पकड़ा शोहदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस देखती रही तमाशा, भीड़ ने पकड़ा शोहदा
बरेली
Updated Sun, 08 Nov 2015 02:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। शोहदा शराब पीकर चौकी चौराहे पर हुड़दंग मचाते हुए लड़की से छेड़छाड़ करने लगा और चौराहे पर मौजूद पुलिस तमाशाई बनी रही। लड़की के शोर मचाने पर पब्लिक ने शोहदे को पकड़कर जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। चीता मोबाइल ने उसे कोतवाली लाकर हवालात में डाल दिया।
शनिवार शाम छह बजे एक युवक शराब पीकर चौकी चौराहे पर पहुंचा। वह इधर से गुजरने वाली एक लड़की से छेड़छाड़ करने लगा। लड़की बचने को चौराहे पर इधर उधर भागी, लेकिन शोहदे ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। चौराहे पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस तमाशा देखती रही जबकि लड़की मदद मांग रही थी। ट्रैफिक पुलिस वालों का कहना था कि कोतवाली की चीता को फोन कर दिया है। कोतवाली पुलिस ही शोहदे को पकड़ेगी, वह क्यों मुफ्त में झंझट में पड़ें, उनका काम तो ट्रैफिक व्यवस्था का है। तभी इधर से गुजरने वालों ने शोहदे को पकड़ लिया और जमकर पीटा। भीड़ के पकड़ लेने के बाद मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज भी उसके पास आ गए और कोतवाली की चीता मोबाइल भी पहुंच गई। पब्लिक ने शोहदे को पुलिस के हवाले कर दिया। युवक रजऊ परसपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
0
घर में घुसकर लड़की से छेड़छाड़ करने का आरोप
कैंट क्षेत्र के हिन्डोलिया निवासी एक व्यक्ति ने गांव के ही गंगा दीन पुत्र नत्थू पर घर में घुसकर पुत्री से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। कैंट पुलिस ने आरोपी गंगादीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।