फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Arrested for creating a fake Instagram account in the name of a deceased Sub-Inspector and making objectionable posts.

Bareilly News: मृत दरोगा के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर की आपत्तिजनक पोस्ट, गिरफ्तार

Fri, 25 Sep 2026 03:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
Arrested for creating a fake Instagram account in the name of a deceased Sub-Inspector and making objectionable posts.
बरेली। मीरगंज की डीबीओएल शुगर मिल में केमिकल एनालिसिस अधिकारी बिजनौर निवासी दीपक कौशिक को साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

उसने कुछ महीने पहले सड़क हादसे में जान गंवाने वाले दरोगा आकाश यादव की वर्दी वाली फोटो लगाकर ‘दीपक जाट बरेली’ नाम से इंस्टाग्राम आईडी बनाई थी और उससे समाजसेवी महिला समेत अन्य पर आपत्तिजनक पोस्ट कर रहा था। इससे पुलिस की छवि भी खराब हो रही थी, कोर्ट ने आरोपी को जेल भेजा है।
सीओ हाईवे देवेश सिंह ने बताया कि साइबर थाने की टीम ने बृहस्पतिवार को झुमका चौराहे से दीपक कौशिक को गिरफ्तार किया। वह बिजनौर जिले के रायपुर देहात थाना क्षेत्र के गांव रतुपुरा का निवासी है और मीरगंज की डीबीओएल शुगर मिल में केमिकल एनालिसिस अधिकारी के रूप में कार्यरत है। वह बरेली में किराये पर रहता है। उसके पास से मोबाइल फोन और दो सिमकार्ड बरामद हुए।
विज्ञापन

सीओ के मुताबिक, दीपक ने पूछताछ में बताया कि वह बीएससी पास है। उसने सोचा था कि पुलिस की वर्दी में मृतक का फोटो लगाने और नाम बदलने से वह पकड़ा नहीं जाएगा। उसने सोशल मीडिया से मृत दरोगा का फोटो लिया और फर्जी आईडी बनाई। गलती का अहसास होने पर उसने इंस्टाग्राम आईडी डिलीट कर दी थी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed