{"_id":"5e95736b8ebc3e76a3066d73","slug":"arogya-app-is-important-in-the-fight-against-corona92","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के खिलाफ लड़ाई में महत्वपूर्ण है आरोग्य सेतु एप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के खिलाफ लड़ाई में महत्वपूर्ण है आरोग्य सेतु एप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। कोरोना के खिलाफ जागरूकता को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से इसे डाउनलोड कर इसके दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ हमारी लड़ाई में आरोग्य सेतु एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रौद्योगिकी का लाभ उठाकर, यह महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान कराता है। जैसे-जैसे अधिक से अधिक लोग इसका उपयोग करेंगे, इसकी प्रभावशीलता बढ़ेगी।
विज्ञापन
एसीएमओ डाक्टर रंजन गौतम ने बताया कि आरोग्य सेतु एप को आइओएस और एंड्रॉयड दोनों प्लेटफॉफॉर्म्स पर लांच किया गया है। लोग इस एप को आइओएस एप-स्टोर या प्लेस्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा आयुष मंत्रालय द्वारा जारी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उपायों के लिंक आरोग्य सेतु एप और सीबीएसई की वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। बता दें कि नागरिकों तक सही सूचना पहुंचाने के लिए भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने आरोग्य सेतु एप बनायाा है जो सही सूचनाएं लोगों तक सही सूचना पहुंचाता है। इस एप में कोरोना से संबंधित पूरी जानकारी के साथ ही आप अपनी व्यक्तिगत रिपोर्ट भी प्राप्त कर सकते हैं। हर शंका का समाधान आपको इस एप पर मिलेगा। एंड्राएड फोन का इस्तेमाल करने वाले गूगल प्ले स्टोर में जाकर आरोग्य सेतु को इंस्टॉल कर सकते हैं। इसके बाद आपको अपनी भाषा का चयन कर अपना मोबाइल नंबर, नाम, उम्र आदि दर्ज करनी होगी। इसके बाद आरोग्य सेतु कोरोना से संबंधित आपकी व्यक्तिगत सेहत को बताने के लिए तैयार है। आपको अपने बारे में सही जानकारी प्राप्त करने के लिए आप जब भी एप पर जाएं तो ब्लूटूथ और अपनी लोकेशन का ऑप्शन अपने मोबाइल में ऑन रखें । इस एप पर कोरोना से संबंधित सुरक्षा उपाय क्या करें क्या न करें, आपका व्यक्तिगत स्वास्थ्य, वीडियो, फोटो और अपडेट जानकारियां एप पर मौजूद रहेंगी। एप का फायदा लेने के लिए समय-समय पर इसे खोलकर अपनी व्यक्तिगत जानकारी हासिल कर सकते हैं। जानकारी हासिल करने पर एप बताएगा कि आपका संक्रमण का जोखिम कम है।
विज्ञापन