फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Army Recruitment: Three youths of Shahi, who cheated in Maharashtra, arrested

बरेली: सेना में भर्ती कराने का झांसा देकर ठगी, पुलिस ने आर्मी इंटेलीजेंस की मदद से तीन को दबोचा

Sat, 18 Sep 2021 01:31 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 18 Sep 2021 01:31 AM IST
सार

पुलिस के मुताबिक बांदा में थाना कमासिन के गांव जमरेही नाथ निवासी सेना के रिटायर्ड हवलदार रामबरन यादव के बेटे लवलेश कुमार यादव 29 अगस्त को महाराष्ट्र के कैम्पटी स्थित ब्रिगेड ऑफ गार्ड्स रेजिमेंटल सेंटर में भर्ती देखने गए थे।

विज्ञापन
Army Recruitment: Three youths of Shahi, who cheated in Maharashtra, arrested
सेना में भर्ती कराने का झांसा देकर ठगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेना में भर्ती कराने का झांसा देकर महाराष्ट्र में बांदा के लवलेश यादव को ठगने के आरोपी थाना शाही के गांव वसई में रहने वाले महेंद्र पाल, राहुल शर्मा और शुभम को पुलिस ने आर्मी इंटेलीजेंस की मदद से गिरफ्तार कर लिया। महाराष्ट्र और बरेली की आर्मी इंटेलिजेंस कई दिनों से आरोपियों के बारे में छानबीन कर रही थी।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक बांदा में थाना कमासिन के गांव जमरेही नाथ निवासी सेना के रिटायर्ड हवलदार रामबरन यादव के बेटे लवलेश कुमार यादव 29 अगस्त को महाराष्ट्र के कैम्पटी स्थित ब्रिगेड ऑफ गार्ड्स रेजिमेंटल सेंटर में भर्ती देखने गए थे। शुभम से उनकी वहीं मुलाकात हुई। शुभम ने लवलेश की अपने चचेरे भाई राहुल से बात कराई।
विज्ञापन


बताया कि सेना में राहुल के अच्छे संबंध हैं और वह उसे भर्ती करा सकता है। राहुल और शुभम के कहने पर लवलेश ने महेंद्र पाल नाम के व्यक्ति के अकाउंट में बीस हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। कुछ समय बाद लवलेश को ठगी का एहसास हुआ तो उन्होंने आरोपियों को फोन करके पूरी बात की रिकार्डिंग कर ली। इसके बाद अपनी रकम वापस मांगी तो टालमटोल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लवलेश ने कैम्पटी में ही आर्मी इंटेलिजेंस से शिकायत की तो जांच शुरू कर दी गई। आरोपियों का पता बरेली का निकलने पर यहां की आर्मी इंटेलिजेंस की मदद ली गई। गुरुवार को लवलेश की तहरीर पर कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। शुक्रवार को तीनों आरोपी किसी काम से बरेली आए तो उनके पीछे लगी पुलिस और आर्मी इंटेलिजेंस की टीम ने उन्हें दबोच लिया।

सेना में भर्ती होने गए थे, बन गए दलाल
पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने ठगी की बात स्वीकार की है। शुभम महाराष्ट्र में सेना में भर्ती होने गया था। लवलेश से मुलाकात होने पर उसने भर्ती का झांसा दिया। फिर लवलेश का मोबाइल नंबर अपने चचेरे भाई राहुल शर्मा को दे दिया। राहुल से फोन पर बातचीत में एक लाख रुपये में भर्ती कराने का सौदा तय हुआ। एडवांस के तौर पर बीस हजार रुपये देने की बात हुई जो राहुल ने महेंद्र के अकाउंट में ट्रांसफर कराए गए।

सेना भर्ती के नाम पर तीन लोगों ने बांदा के एक युवक से बीस हजार रुपये ठग लिए थे। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके गैंग में और कौन शामिल हैं, यह भी जानकारी की जा रही है। - रवींद्र कुमार, एसपी सिटी

पहले भी सामने आए सेना भर्ती में ठगी के मामले
- वर्ष 2012 में मेरठ के आदेश गुर्जर और आदित्य चौहान के गैंग ने बरेली में फर्जी प्रमाणपत्रों के जरिये कई युवकों को सेना में भर्ती कराने की कोशिश की थी। इसका खुलासा प्रमाणपत्रों के ऑनलाइन सत्यापन के दौरान हुआ था।
- अक्तूबर 2014 में सैन्य वर्दीधारी युवक ने अलीगढ़ के हामिदपुर निवासी मनोज, बृजपाल, संजू, गौरव और मेरठ में गांव रोही निवासी नकुल से हापुड़ में सौदा तय करने के बाद बरेली में उनसे 15 लाख रुपये वसूले थे।
- फरवरी 2015 में राजस्थान में धौलपुर के गांव पिदावली में रहने वाला शैलेंद्र परिहार फर्रुखाबाद के अभ्यर्थी मोनू पाल की जगह मेडिकल परीक्षण कराने की कोशिश में पकड़ा गया था।
- वर्ष 2016 में भर्ती के नाम पर ठगने वाले गिरोह के चार लोगों को मिलिट्री इंटेलिजेंस ने रुपये का लेनदेन करते हुए दलाल समेत पकड़ा था। मगर गैंग का मास्टर माइंड फ रार हो गया था। जांच में एमईएस के कर्मी से सेना भर्ती के अहम दस्तावेज भी बरामद हुए थे। उस समय सुनील ने विजय कुमार निवासी गंगानगर, सुभाषनगर को गैंग लीडर बताया।
- अक्तूबर 2020 में जाट रेजिमेंट में हुई कोटा भर्ती के दौरान आगरा के खेरागढ़ निवासी अंकित और इटावा के जसवंतनगर निवासी चंद्रवीर को मेडिकल में फर्जीवाड़े के मामले में पकड़ा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed