Bareilly News: सैन्य आवास में फंदे से लटका मिला हवलदार की पत्नी का शव, पुलिस जांच में सामने आई ये बात
बरेली के कैंट थाना क्षेत्र में सेना के हवलदार की पत्नी का शव सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला। पुलिस की प्राथमिक जांच में आत्महत्या का मामला बताया जा रहा है। सैन्य स्टाफ ने भी जांच की है।
विस्तार
बरेली के कैंट थाना क्षेत्र में सेना के हवलदार की पत्नी का शव पंखे से लटका मिला। सूचना पर कैंट थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और शव का पोस्टमार्टम कराया। मौके से न तो कोई सुसाइड नोट मिला और न ही मोबाइल में कोई ऐसा डाटा मिला, जिससे आत्महत्या की वजह साफ हो सके।
जाट रेजीमेंट सेंटर स्थित जेएलए (जूनियर लीडरशिप एकेडमी) में तैनात हवलदार एमएल राव की पत्नी 31 वर्षीय एम मगलिमा का शव उनके सरकारी आवास में फंदे पर लटका मिला। सोमवार रात जब हवलदार राव खेल प्रैक्टिस करके लौटे तो देखा कि पत्नी का शव पंखे के सहारे लटक रहा है। सूचना पर कैंट थाना प्रभारी जग नारायण पांडेय पुलिस के साथ पहुंचे। मंगलवार को सेना के अधिकारी भी पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे और जांच पड़ताल की।
UP News: अवैध तरीके से बनाए गए मदरसे पर चला बुलडोजर, इस जिले में हुई बड़ी कार्रवाई
पुलिस के मुताबिक प्राथमिक तौर पर पति पत्नी के बीच आपसी मनमुटाव की वजह से आत्महत्या की बात सामने आ रही है। हालांकि शव के पास न तो कोई सुसाइड नोट मिला और न ही मोबाइल में कोई ऐसा डाटा मिला जिससे वजह साफ हो सके। मृतका के दो बेटे 11 और नौ साल के हैं। पुलिस ने उनसे भी पूछताछ की। बच्चे भी मां की मौत के बारे में कुछ खास नहीं बता सके।
भांजी से की थी शादी
कैंट पुलिस ने मृतका की मां को कॉल की तो उन्होंने बताया कि उनकी बेटी आंध्र प्रदेश के जिला प्रकाशम के थाना रचरला के गांव गौथवरम की निवासी थी। बताया कि एमएल राव उनके सगे भाई हैं। उन्होंने भाई से ही अपनी बेटी मगलिमा की शादी कर दी थी। उनके यहां इस तरह की परंपरा है कि मामा-भांजी की शादी हो जाती है। उन्होंने बताया कि बेटी ने आत्महत्या क्यों की, इस बारे में जानकारी करेंगे। इस मामले में उनका कोई आरोप नहीं है। बेटी के बच्चों का भविष्य देखना प्राथमिकता है।