फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bulldozers run on the madrasa being built illegally in Budaun

UP News: अवैध तरीके से बनाए गए मदरसे पर चला बुलडोजर, इस जिले में हुई बड़ी कार्रवाई

Tue, 18 Jun 2024 10:21 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 18 Jun 2024 10:21 AM IST
सार

बदायूं के बिनावर थाना क्षेत्र के गांव कादराबाद में अवैध तरीके से मदरसे का निर्माण कराया जा रहा था। ग्रामीणों ने प्रशासन से इसकी शिकायत की। सोमवार को पुलिस प्रशासन की टीम ने अवैध निर्माण को बुलडोजर से गिरा दिया। 

विज्ञापन
Bulldozers run on the madrasa being built illegally in Budaun
बुलडोजर से ढहाया गया अवैध निर्माण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के बिनावर क्षेत्र के गांव कादराबाद में अवैध रूप से मदरसे का निर्माण कार्य कराया जा रहा था। इसकी शिकायत मिलने पर पुलिस व प्रशासन की टीम ने सोमवार को अतिक्रमण  पर बुलडोजर चलवा दिया। मौके पर पुलिसकर्मी की तैनाती भी की गई है ताकि दोबारा कोई निर्माण कार्य न करा सके। 

विज्ञापन


सोमवार को एसडीएम धर्मेंद्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ गांव कादराबाद पहुंचे। उन्होंने बुलडोजर चलाकर अवैध रूप से बनाए जा रहे मदरसे को गिरा दिया। इसमें चार लोग जावेद, अब्दुलहसन, जीशान और आस मोहम्मद को हिरासत में लेकर चालान किया गया है। 
विज्ञापन


एसडीएम ने बताया कि यहां बिना अनुमति के ही मदरसा का निर्माण कार्य करा दिया गया था। इसको लेकर दो दिन पहले शिकायत आई थी तब पुलिस और राजस्व टीम भेजी गई थी और नोटिस जारी किए गए थे। निर्माण कार्य रुकवा दिया था। वहीं इस मामले में निर्माण कराने वाले मौके से भाग गए थे। जांच में निर्माण अवैध पाए जाने पर  सोमवार को गिरवाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दातागंज तहसीलदार ने की थी जांच
ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर जाकर निर्माण कार्य रुकवा दिया था। बाद में एसडीएम के आदेश पर दातागंज के तहसीलदार शेषमणि त्रिपाठी को मामले की जांच दी गई थी। उन्होंने गांव जाकर इस मामले की विस्तृत जांच की। इस छानबीन के दौरान पता चला कि वास्तव में निर्माण कार्य मानकों के अनुरूप नहीं कराया जा रहा था। उनकी जांच रिपोर्ट के आधार पर सोमवार को अवैध मदरसे को तोड़ने की कार्रवाई की गई।

लोगों को बताया था बना रहे मकान
सोमवार को  प्रशासनिक अधिकारियों ने कादराबाद में जाकर जिस मदरसा को गिरवा दिया। उसके बारे में आरोपियों का कहना था कि वह मकान का निर्माण करवा रहे हैं। बता दें कि गांव में एक समुदाय विशेष के लोग 30 फीसदी हैं। उन्होंने गुपचुप तरीके से ही निर्माण कार्य कराया था। वहीं, एक बात अभी तक और सामने आई है कि ग्रामीणों ने यह निर्माण कार्य चंदा करके बनाया होगा।

अभी तक नहीं गिराई अवैध दीवार
कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव दुगरैया में चार दिन पहले एक मदरसा निर्माण का मामला सामने आया था। इसकी सूचना पर नायब तहसीलदार निरंकार सिंह और थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। उन्होंने तत्काल प्रभाव से निर्माण कार्य रुकवा दिया था। शनिवार को मौके पर सीओ सिटी आलोक मिश्रा और एसडीएम सदर एसपी वर्मा पहुंचे थे। मदरसे की दीवार गिराने को कहा था लेकिन अभी तक दीवार नहीं गिराई गई है और न ही मदरसे के ऊपर से शटरिंग हटाई गई है। 

शांतिभंग में चालान करके निपटा दिया मामला 
कादरचौक कस्बे में एक वृद्ध महिला की जमीन पर दूसरे समुदाय के लोगों ने धार्मिक स्थल का निर्माण करवा दिया। जब धार्मिक स्थल के पर लिंटर पड़ गया और गुंबद का निर्माण कर दिया गया तो महिला को इसकी जानकारी मिली। महिला ने पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग।  

मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन अधिकारियों ने धार्मिक स्थल को तुरंत गिरवा दिया। जो लोग मौके से पकड़े गए थे उनका शांति भंग में चालान कर दिया गया। लेकिन उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की गई। पुलिस ने उनका शांति भंग में चालान करके पूरा मामला निपटा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed