फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Armed youths attacked brother-in-law's house

Bareilly News: हथियारों से लैस युवकों ने साढ़ू के घर में किया हमला

Mon, 26 Aug 2024 03:07 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 03:07 PM IST
विज्ञापन
Armed youths attacked brother-in-law's house
महिला की तहरीर पर सुभाषनगर पुलिस ने नौ पर दर्ज की रिपोर्ट
विज्ञापन

बरेली। एक युवक ने अपने साथियों के साथ हथियारों से लैस होेकर साढ़ू के घर पर हमला बोल दिया। विरोध पर हमलावरों ने परिवार के सदस्यों की पिटाई कर दी। साढ़ू की मां ने मामले की तहरीर सुभाषनगर थाने में देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

सुभाषनगर थाना क्षेत्र के मोहल्ला गणेशनगर निवासी गुड्डी देवी ने बताया कि उनके तीसरे नंबर के पुत्र विशाल उनके साथ रहता है। विशाल का साढ़ू गांव अंगूरी निवासी राजू 22 अगस्त की शाम करीब आठ बजे अपने साथियों के साथ उनके घर पहुंचा। उसके साथ गांव अंगूरी निवासी मनोज, दीपू, संजय, गांव सिठौरा निवासी रोहित, जिला पीलीभीत के थाना बिलसंडा क्षेत्र के रहने वाले आकाश, विशाल, पिंटू और विपिन भी साथ आए। सभी लोग हथियार लेकर घर के बाहर से गाली-गलौज कर रहे थे। जब उसने इस बात का विरोध किया, तो उक्त लोग हमलावर हो गए और घर में घुसकर हमला बोल दिया। आसपास के लोग भी आ गए। इसी दौरान मामले की जानकारी डायल 112 पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस को आता देख हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। हमले में महिला के पति पोशाकी लाल गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed