फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Armed goons committed robbery worth lakhs of rupees in the warehouse in Bareilly

Bareilly: गोदाम में हथियारबंद बदमाशों ने बोला धावा, चौकीदारों को बंधक बनाकर लाखों की डकैती

Fri, 10 Nov 2023 01:53 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 10 Nov 2023 01:53 PM IST
सार

जल आकाश कंपनी के गोदाम में बृहस्पतिवार रात करीब एक बजे हथियारबंद 12 बदमाशों ने दो चौकीदारों को बंधक बनाकर लाखों रुपये का माल लूट लिया। विरोध करने पर चौकीदारों को मारा पीटा गया।

विज्ञापन
Armed goons committed robbery worth lakhs of rupees in the warehouse in Bareilly
गोदाम में जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र में जल आकाश फैक्टरी के गोदाम में बृहस्पतिवार रात करीब 12 अलहाधारी बदमाशों ने धावा बोलकर दो चौकीदारों को बंधक बना लिया। विरोध पर उन्हें पीटा और करीब आठ लाख रुपये कीमत का लोहे का सामान लूट ले गए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। एसएसपी व सीओ टू ने गोदाम का गेट बंद कराकर चौकीदारों से पूछताछ की। 

विज्ञापन


परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थित जल आकाश फैक्टरी का एक गोदाम तिलियापुर व परधौली के बीच में है। बृहस्पतिवार रात चौकीदार तिलियापुर गांव निवासी राज खान और शेरगढ़ के गांव ब्योधा निवासी तुलाराम ड्यूटी पर थे। दोनों ने बताया कि रात साढ़े 12 बजे जब वह चूल्हे के पास बैठे ताप रहे थे तभी करीब असलाहधारी 12 बदमाश गोदाम परिसर की दीवार कूदकर अंदर घुस आए और दोनों को बंधक बना लिया। अंगोछा और रस्सी से उनके हाथ-पैर बांधकर एक कमरे में घसीटते हुए ले गए। उनका मोबाइल भी छीन लिया। जब उन्होंने विरोध किया तो बदमाशों ने उन्हें पीटा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bareilly: आईजी दफ्तर के पास मुनीम से 8.5 लाख रुपये लूटे, मुठभेड़ में बदमाश घायल, तीन पुलिसकर्मी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन बदमाश उनके पास निगरानी के लिए रुके तो अन्य बदमाशों ने मुख्य दरवाजा और कमरे का ताला काट दिया। फिर एक लोडर वाहन को अंदर लाकर लोहे की प्लेटें आदि सामान लादा और इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। बदमाश करीब दो घंटे से अधिक समय गोदाम में मौजूद रहे। चौकीदारों ने किसी तरह अपने आप को बंधन मुक्त किया। बाद में चौकीदार ने सूचना अपने सुपरवाइजर राजेश यादव को दी। राजेश यादव व मैनेजर फैक्टरी पहुंचे। घटना की सूचना पुलिस को दी। सीबीगंज इंस्पेक्टर राधेश्याम घटनास्थल पर पहुंचे। घटना का निरीक्षण कर चौकीदार से पूछताछ की।

दो बार पहले भी हो चुकी है लूट  
सुपरवाइजर ने बताया कि इसी साल दो बार बदमाश लूट की वारदात कर चुके हैं। मई और अक्तूबर में भी बदमाशों ने धावा बोलकर लूट की थी। वह लाखों रुपये कीमत का सामान लूट कर फरार हो गए थे। हालांकि तब पुलिस ने इन घटनाओं को हल्के में लिया था। अगर समय रहते इन घटनाओं को गंभीरता से लिया जाता तो शायद यह घटना नहीं होती।

दरोगा बोले- ठेकेदार-चौकीदार सब चोर
थाने के एक दरोगा अपनी नाकामी छिपाने के लिए पीड़ित पक्ष को ही धमका रहे हैं। बताया जा रहा है कि व्यावसायिक क्षेत्र में पुलिस की पिकेट कागजों में ही ज्यादा प्रभावी होती है। ऐसे में कोई घटना होने के बाद पुलिस मामला दर्ज करने से बचती है। पीड़ित पक्ष के मुताबिक घटना को दबाने के लिए दरोगा ने चौकीदारों व ठेकेदार पर ही दबाव बनाने की कोशिश की। दरोगा ने कहा कि ठेकेदार व चौकीदार सब चोर होते हैं।

एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि फैक्टरी के गोदाम का मुआयना किया था। चौकीदारों से भी अलग-अलग बात की। दोनों के बयान विरोधाभासी लग रहे हैं। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed